Google Analytics —— Meta Pixel

घटनाओं पर राजनीति करना कांग्रेस की आदत: डिप्टी CM अरुण साव

Arun Sao on Congress: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कांग्रेस के बंद को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि घटनाओं पर राजनीति करना कांग्रेस की आदत रही है। हमने बार-बार आंकड़े पेश किए हैं। हमारी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कठोर है। कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करते हैं। विष्णुदेव साय की सरकार में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक करने काम का सरकार करेगी। कवर्धा SP और कलेक्टर के ट्रांसफर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी कोई बड़ी कार्रवाई करने में सरकार पीछे नहीं हटेगी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में बंद का मिला-जुला असर, पूर्व CM बघेल ने कहा- साय सरकार को तुरंत किया जाना चाहिए बर्खास्त

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की घटना को लेकर पूर्व मु्ख्यमंत्री भूपेश बघेल पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कवर्धा की घटना के बाद पंचनामा हुआ है। इस दौरान कांग्रेस के विधायक भी सामने थे। पूरे थाने को बदल दिया गया है। SP को बदल दिया गया और एडिशनल SP सस्पेंड किए गए हैं। जांच का आयोग बैठाया गया है। गुनहगारों को सजा दी जाएगी। SP अभिषेक पल्लव को हटाने पर कहा कि उनका एक वीडियो आया था, जिसमें वो दिख रहे थे। वीडियो में यह समझ आया कि उनको अपनी जिम्मेदारी इस ढंग से नहीं निभाना चाहिए था। कलेक्टर का रुटीन ट्रांसफर हुआ है। (Arun Sao on Congress)

डिप्टी CM पूर्व CM भूपेश बघेल पर साधा निशाना

डिप्टी CM ने कहा कि एडिशनल एसपी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पाए, जिसकी वजह से उन्हें सस्पेंड किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ बंद को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने समर्थन नहीं दिया था। इसे लेकर गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स पर सरकार का किसी तरह का कोई दबाव नहीं था। भूपेश बघेल जिस तरह लोहारडीह आए थे उसी तरह उनको बिरनपुर भी जाना था। अभी भूपेश बघेल सिर्फ नेतागिरी और राजनीति कर रहे हैं। घटना वाला गांव हमारा है, जिसे हम संभाल लेंगे। उनको अभी भी जाना है तो जाए, लेकिन वो अपने पुराने दिन भी याद करें। (Arun Sao on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!