भाजपा की सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला किया: पूर्व CM अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal on BJP: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों से भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है।
यह भी पढ़ें:- देश के विकास का ग्रोथ इंजन है पूर्वी भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया है ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए। आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तत्काल मिलने का समय मांगा है। मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग दिल्ली के लोगों को इस त्रासदी से बचाएगा। केजरीवाल ने कहा कि ऐसी राजनीति दो दुश्मन देश करते हैं – जैसे अमेरिका ने जापान पर परमाणु बम गिराया था। कुछ देश नदियों के पानी को जहरीला करने के लिए जैविक हथियारों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने भी यही किया है। उन्होंने दिल्ली में अराजकता पैदा करने के लिए ऐसा किया है, ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष आप पर आए। (Arvind Kejriwal on BJP)
CEO शिल्पा शिंदे ने दावों को बताया गलत
इधर, जल बोर्ड की CEO शिल्पा शिंदे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर केजरीवाल के दावे को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कारण यमुना में अमोनिया को लेकर अरविंद केजरीवाल का बयान का कोई आधार नहीं है। इसमें बताए गए फैक्ट गलत और भ्रामक है। ऐसे गलत बयानों से दिल्लीवासियों में डर पैदा होता है। अन्य राज्यों के साथ संबंधों पर भी बुरा प्रभाव होता है। यह मामला उपराज्यपाल के संज्ञान में लाया जाए। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि जब मैंने और अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की साजिश का पर्दाफाश किया कि किस तरह से हरियाणा यमुना नदी में जहरीला पानी भेज रहा है, तब भाजपा ने एलजी के माध्यम से दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों पर दबाव बनाया और दिल्ली जल बोर्ड के CEO ने पत्र भेजा, लेकिन इस पत्र में सच्चाई सामने आ रही है। (Arvind Kejriwal on BJP)
CM आतिशी ने LG पर लगाए आरोप
CM ने कहा कि इस पत्र में दिल्ली जल बोर्ड के CEO ने कहा है कि जब यमुना नदी में 1 पीपीएम अमोनिया तक पानी होता है तो दिल्ली जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट उसे ट्रीट कर सकता है, लेकिन आज की तारीख में 6.5 पीपीएम अमोनिया का पानी यमुना नदी में आ रहा है। यानी सामान्य से 6 गुना ज्यादा अमोनिया है। इससे यह साफ हो जाता हे कि हरियाणा जहरीला पानी दिल्ली भेज रही है। आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कहती ने कहा कि दुर्भाग्य से भाजपा पानी जैसे मुद्दे पर भी अपनी गंदी राजनीति कर रही है। दिल्ली में पानी या तो उत्तरप्रदेश से आता है या फिर हरियाणा से। हरियाणा सरकार अभी जो पानी दे रही है, वह जहरीला है। इसमें अमोनिया का स्तर 700 गुना है, यह इंसानों के पीने के लिए बेहद खतरनाक है और इसे ट्रीट भी नहीं किया जा सकता। यह जानबूझकर किया गया है, क्योंकि वे चाहते हैं कि दिल्ली के लोग यह पानी पीकर मरें और इसका दोष आम आदमी पार्टी पर आए। (Arvind Kejriwal on BJP)



