Google Analytics —— Meta Pixel

सरकारी टीचर बनते ही अकड़ दिखाने लगी पत्नी, परेशान पति ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

Etawah News : “मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना, मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका. मेरी पत्नी और उसके परिवार की मानसिक प्रताड़ना ने मुझे इस कदर तोड़ दिया कि मैंने यह कदम उठा लिया. काश, पुरुषों के लिए भी कोई कानून होता, तो शायद मैं आज जिंदा होता।

यह भी पढ़े :- जम्मू-कश्मीर में कुदरत की तबाही, बादल फटने से कई घर जमींदोज, कई लोगों की मौत

ये मार्मिक शब्द हैं 33 वर्षीय इंजीनियर मोहित यादव के, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा में एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. उनके सुसाइड नोट और वीडियो ने एक ऐसी दर्दनाक कहानी उजागर की है, जो समाज में पुरुषों के साथ होने वाली मानसिक प्रताड़ना पर सवाल उठाती है। (Etawah News)

औरैया के मूल निवासी मोहित यादव एक निजी सीमेंट कंपनी में फील्ड इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. उनकी जिंदगी तब उथल-पुथल में बदल गई, जब उनकी पत्नी प्रिया यादव का बिहार के समस्तीपुर में सरकारी शिक्षक के पद पर चयन हुआ. मोहित ने अपने 1 मिनट 57 सेकंड के वीडियो में बताया कि पत्नी की मां के कहने पर उनकी पत्नी ने उनके अजन्मे बच्चे का गर्भपात करवाया और परिवार की सारी ज्वेलरी अपने कब्जे में कर ली. इतना ही नहीं, प्रिया ने मोहित को धमकी दी कि अगर उसने अपनी जमीन और संपत्ति उसके नाम नहीं की, तो वह उन्हें और उनके परिवार को दहेज के झूठे मामले में फंसा देगी. मोहित ने बताया कि उनकी शादी 27 नवंबर 2023 को प्रेम विवाह के रूप में हुई थी, जो सात साल के प्रेम संबंध के बाद परिवार की सहमति से संपन्न हुई थी।

ससुराल वालों की साजिश

मोहित ने अपने सुसाइड नोट में ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. उनके ससुर अनुज कुमार ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज की, जबकि साले ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी. मोहित ने बताया कि उनकी पत्नी हर दिन उनके साथ झगड़ा करती थी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी. इस साजिश में उसका पूरा ससुराल शामिल था. मोहित ने अपनी अंतिम इच्छा जताते हुए कहा, “अगर मुझे मरने के बाद भी इंसाफ नहीं मिला, तो मेरी अस्थियों को नाले में बहा देना।

होटल में मिला शव

इटावा के सिविल लाइन इलाके में रेलवे स्टेशन के पास जॉली होटल के कमरा नंबर 101 में शुक्रवार रात मोहित का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. मोहित के भाई तारेन प्रताप ने बताया कि मोहित ने कोटा जाने की बात कहकर घर छोड़ा था और इटावा में रुकने की बात कही थी. शुक्रवार सुबह 6 बजे मोहित ने अपने भाई को सुसाइड वीडियो भेजा, जिसके बाद परिवार ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन इटावा रेलवे स्टेशन के पास मिली. पूरे दिन परिवार ने उसे ढूंढा, लेकिन देर रात पुलिस ने उसकी मौत की खबर दी.

पत्नी की संपत्ति की मांग

मोहित के भाई ने बताया कि प्रिया और उसके परिवार वाले मोहित की संपत्ति हड़पने के लिए दबाव बना रहे थे. प्रिया का शिक्षक के पद पर चयन होने के बाद उसने मोहित से सारी प्रॉपर्टी अपने नाम करने की मांग की. इस साजिश में प्रिया के माता-पिता और भाई भी शामिल थे. मोहित का ससुराल पिछले कुछ महीनों से उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगा रहा था। Etawah News :

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मोहित यादव के शव का पोस्टमार्टम इटावा मुख्यालय के पोस्टमार्टम केंद्र पर करवाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन औरैया लेकर चले गए है. फिलहाल, मोहित यादव के परिजनों की ओर से कोई प्रार्थना पत्र अभी उसकी पत्नी और पत्नी के अन्य परिजनों के खिलाफ नहीं दिया है. पुलिस फिलहाल प्रार्थना पत्र का इंतजार कर रही है जिसके आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई का रास्ता तय करेगी. इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार बताते है कि शुक्रवार रात सिविल लाइन इलाके में स्थित जॉली होटल के कमरा नंबर 101 में एक यात्री का शव लटका हुआ मिला था, जिसकी पहचान इंजीनियर मोहित यादव के रूप में हुई है, परिजनों की ओर से आत्महत्या के बाद उसकी बीबी और अन्य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए है जिसकी जांच पुलिस अधिकारियों के स्तर पर की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!