Google Analytics —— Meta Pixel

Asia Cup 2023 : एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट आज से, कब, कहां और किसके बीच होगा मैच, जानिए यहां

Asia Cup 2023 : एशिया कप का यह 16वां संस्करण है। करीब 4 दशक पहले शुरु हुआ एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट पहली बार यूएई में खेला गया था। उस समय इसमें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट का फार्मेट राउंड रॉबिन लीग था, यानी सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम चैंपियन बनती थी और पहला संस्करण भारत ने जीता था।

यह भी पढ़े :- वैज्ञानिक पर तलवार से लैस बदमाशों ने किया हमला, कार में की तोड़फोड़, पढ़े पूरी खबर

एशिया कप (Asia Cup 2023) हर दो साल में होता है, लेकिन कुछेक बार किन्हीं कारणों से इसमें देरी होती रही है। एशिया कप वनडे फार्मेट में शुरु हुआ था और 13 टूर्नामेंट वनडे फार्मेट में ही हुए, इसके बाद 2 बार टी-20 फार्मेट में भी यह टूर्नामेंट हुआ है। इस बार का टूर्नामेंट वन डे फार्मेट में है।

अब तक हुए सभी एशिया कप में भारत ने 7 बार खिताब जीता है। इसके बाद श्रीलंका ने 6 बार और पाकिस्तान ने 2 बार कप पर कब्जा किया है। बांग्लादेश 2 बार फाइनल में पहुंचा है लेकिन उसे खिताब हासिल नहीं हुआ है। इन चार देशों के अलावा कोई भी टीम फाइनल में कभी जगह नहीं बना पाई है। फिलहाल श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है उसने पिछले साल टी-20 फार्मेट में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था।

इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज मैचों के बाद सेमीफाइनल नहीं होगा। दोनों ग्रुप की अंक तालिका में दो-दो शीर्ष टीमें सुपर-4 में पहुंचेगी। इस स्टेज में सभी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलना होगा। सुपर स्टेज में हासिल अंकों के आधार पर शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल होगा।

इस साल के एशिया कप में आज से 5 सितंबर के बीच 6 ग्रुप स्टेज मैच होंगे। इसके बाद 6 से 15 सितंबर केबीच सुपर-4 स्टेज के मैच और फिर 17 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस तरह इस बार के एशिया कप में कुल 19 दिनों में 13 मैच खेले जाने हैं।

इस बार का टूर्नामेंट संयुक्त रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहा है। पाकिस्तान में 4 मैच खेले जाएंगे। इनमें उद्घाटन मैच मुल्तान में आज होना है और बाकी तीन मैच लाहौर में खेले जाएंगे। इसके अलावा 9 मैच श्रीलंका में होंगे। 3 मैच कैंडी में और फाइनल समेत बाकी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे।

क्या है Asia Cup 2023  का पूरा फॉर्मेट?

एशिया कप इस बार हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है। लंबे विवाद के बाद वेन्यू पर फैसला हो पाया था। भारतीय टीम कोई भी मैच पाकिस्तान में नहीं खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का हाईवोल्टेज मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप में हैं। वहीं बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीम ग्रुप बी में हैं। ग्रुप स्टेज में हर टीम 2-2 मैच खेलेगी। वहीं इसके बाद सुपर 4 में दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें जाएंगी। सुपर 4 में हर टीम एक दूसरे से एक-एक मैच खेलेगी। इसके बाद 17 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!