Google Analytics —— Meta Pixel

Asian Games 2023: भारत का खुला पदकों का खाता, शूटिंग और रोइंग में जीता सिल्वर मेडल

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत का खाता खुल गया है। शूटिंग में भारत की महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। रोइंग में अरुण लाल जाट और अरविंद सिंह ने पुरुष लाइटवेट डबल्स स्कल्स के फाइनल में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया है।

यह भी पढ़े :- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

इसके अलावा आज एशियाई खेल 2023 (Asian Games ) में भारतीय दल के लिए आज एक सुपर संडे है. भारतीय खिलाड़ियों के पास निशानेबाजी, नाविकों और क्रिकेटरों के साथ कई पदक जीतने का मौका है. सभी की निगाहें भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर होंगी, जिसका सेमीफाइनल में बांग्लादेश के साथ हो रहा है.

यह भी पढ़े :- पीएम मोदी आज 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, देखें पूरी लिस्ट

एक जीत स्मृति मंधाना एंड कंपनी को एशियाई खेल 2023 में कम से कम रजत पदक जरूर दिया देगा. निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में पदक आने की उम्मीद है, इसके अलावा रोअर्स के पास भी पदक जीतने का मौका होगा. आज भारत की पुरुष हॉकी टीम और फुटबॉल टीमें (पुरुष और महिला) भी एक्शन में होंगी. (Asian Games 2023)

Back to top button
error: Content is protected !!