केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का दावा, आगामी लोकसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें जीतेगा भाजपा

Loksabha Election 2024 : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन (राजग) 2024 के लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गठबंधन एक बार फिर केंद्र की सत्ता में वापसी करेगा।

यह भी पढ़े :- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

प्रधान ने यह भी कहा कि भाजपा अगले साल ओडिशा में सरकार बनाएगी। हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि राज्य में पार्टी का चेहरा कौन होगा।

यह भी पढ़े :- पीएम मोदी आज 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, देखें पूरी लिस्ट

ओडिशा साहित्य महोत्सव के एक सत्र में प्रधान ने कहा, ”राजग को 2024 में 25 साल पूरे हो जाएंगे और लोकसभा चुनावों में गठबंधन 350 से अधिक सीटें हासिल करेगा। अगले साल होने वाले ओडिशा विधानसभा चुनावों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी।

प्रधान ने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा किए बिना भी भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा और अन्य राज्यों में चुनाव जीते हैं। उन्होंने दावा किया, ”यहां (ओडिशा) भी हम इसी तरह चुनाव जीतेंगे। (Loksabha Election 2024: )

प्रधान ने कहा कि वह सार्वजनिक मंच पर भाजपा की रणनीतियों के बारे में जयादा जानकारी नहीं देंगे। (Loksabha Election 2024: )

Related Articles

Back to top button