Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : सुकमा में नक्सली IED हमले में ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद, गृहमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh ( छत्तीसगढ़) के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक दर्दनाक घटना में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए। रात कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। ब्लास्ट में कोंटा टीआई सोनल ग्वाला समेत कुछ अन्य अधिकारी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज कोंटा के अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़े :- Disha Patani airport video : दिशा पाटनी को एयरपोर्ट पर नहीं मिली एंट्री, वीडियो वायरल; पासपोर्ट घर भूल गईं, ‘Holyguard’ फिल्म में इंटरनेशनल डेब्यू पर चर्चा

Chhattisgarh के गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ अफसर थे। उन्होंने नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस दिखाया था और कई वीरता पुरस्कार प्राप्त किए थे। उनकी शहादत हमारे लिए अपूरणीय क्षति है।”

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और अतिरिक्त बल मौके पर रवाना कर दिया गया है।

बताया गया है कि नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था। इसे लेकर ASP गिरिपुंजे अपनी टीम के साथ संवेदनशील क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गए IED विस्फोटक की चपेट में आ गए।

शहादत की खबर मिलते ही मौके पर मौजूद जवानों की आंखें नम हो गईं। ASP आकाश राव की टीम के जवान फूट-फूट कर रो पड़े। पूरे पुलिस बल में शोक की लहर है।

गौरतलब है कि Chhattisgarh के सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा बलों की भूमिका अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहती है। यह घटना एक बार फिर इस संघर्ष की गंभीरता और बलिदान को रेखांकित करती है।

Back to top button
error: Content is protected !!