Google Analytics —— Meta Pixel

CG COVID cases update: छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में फैला कोविड, कुल 56 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 21 एक्टिव मरीज, अस्पतालों में चल रही मॉकड्रिल

CG COVID cases update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोविड संक्रमण ने दस्तक दी है। अब तक प्रदेश में कुल 56 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 14 मरीज रिकवर हो चुके हैं और 41 अब भी एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटों में राज्य में कोविड के 3 नए केस सामने आए हैं, जिनमें दो रायपुर और एक दुर्ग से हैं।

इससे पहले शुक्रवार को रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 कुल 17 केस सामने आए थे। यह नया आंकड़ा हाल ही में सामने आए वैरिएंट के बाद सबसे बड़ा एकदिनी उछाल रहा। इसके बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को तेज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :- COVID-19 Active Cases : देश में कोरोना के एक्टिव केस 6,491 पहुंचे, केरल में सबसे ज्यादा मरीज; 10 दिन में 58 मौतें, केंद्र सरकार सतर्क

राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और हेल्थ सेंटर्स में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। सैंपल कलेक्शन, मरीजों के इलाज और इमरजेंसी हालातों से निपटने की मॉकड्रिल की जा रही है। (CG COVID cases update)

इन जिलों में कोविड केस:

अब तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बालोद और बस्तर जिलों में कोविड केस मिले हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 21 एक्टिव केस हैं। बिलासपुर में 12, दुर्ग में 6, बालोद और बस्तर में एक-एक केस हैं। कुल 41 एक्टिव केस में से 37 होम आइसोलेशन में हैं। तीन मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

मेकाहारा अस्पताल के डॉ. आर.के. पांडा के अनुसार, गंभीर केस अब तक सामने नहीं आए हैं। हालांकि, जिन मरीजों को पहले से डायबिटीज, अस्थमा या अन्य बीमारियां हैं या जो चेन स्मोकर हैं, उनके लिए खतरा बना हुआ है। (CG COVID cases update)

देशभर में हालात:

देशभर में अब तक कोविड के 6,491 केस सामने आ चुके हैं और 65 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि नए वैरिएंट JN.1 की फैटेलिटी रेट 2% ही है, जो पहले की तुलना में कम है। 6,861 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। (CG COVID cases update)

Back to top button
error: Content is protected !!