Google Analytics —— Meta Pixel

COVID-19 Active Cases : देश में कोरोना के एक्टिव केस 6,491 पहुंचे, केरल में सबसे ज्यादा मरीज; 10 दिन में 58 मौतें, केंद्र सरकार सतर्क

COVID-19 Active Cases : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक्टिव केसों की संख्या 6,491 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 358 नए केस सामने आए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1,957 एक्टिव मरीज हैं, इसके बाद गुजरात (980), पश्चिम बंगाल (747) और दिल्ली (728) का नंबर है।

यह भी पढ़ें :- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा, बस्तर संभाग के 5 जिलों में यलो अलर्ट, 11 जून से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोरोना से मरने वालों की संख्या भी चिंता बढ़ा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी 2025 से अब तक 11 राज्यों में 65 मौतें हुई हैं, जिनमें से 58 सिर्फ बीते 10 दिन में दर्ज की गई हैं। हालांकि, रविवार को किसी की जान नहीं गई।

कोरोना केसों के बीच केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को मॉक ड्रिल करने और अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आइसोलेशन बेड तथा जरूरी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। (COVID-19 Active Cases)

राज्यों का अपडेट:

केरल ने सभी अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य किया है और सर्दी-खांसी वाले मरीजों का कोविड टेस्ट जरूरी कर दिया है। महाराष्ट्र में अब तक 17 मौतें हुई हैं, जिनमें 16 मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल जैसे राज्यों ने भी कोविड प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं। (COVID-19 Active Cases)

कोविड के नए वैरिएंट:

ICMR के अनुसार देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं—LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1। इनमें NB.1.8.1 में ऐसे स्पाइक म्यूटेशन हैं जो इसे तेज़ी से फैलने में सक्षम बनाते हैं और वैक्सीन से बनी इम्यूनिटी को प्रभावित कर सकते हैं। भारत में सबसे आम वैरिएंट JN.1 है, जो टेस्टिंग में 50% से ज्यादा मामलों में पाया गया है।

WHO ने इन वैरिएंट्स को गंभीर श्रेणी में नहीं रखा है, लेकिन निगरानी में रखने की बात कही है। विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है। (COVID-19 Active Cases)

Back to top button
error: Content is protected !!