Google Analytics —— Meta Pixel

सुकमा में नक्सली IED बम विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद

रायपुर : छत्तीसगढ़ सुकमा जिले से एक बड़ी नक्सली वारदात की खबर सामने आई है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए एक आईईडी (IED) ब्लास्ट किया, जिसमें एडिशनल एसपी आकाश राव गिरेपूंजे शहीद हो गए। यह हमला उस समय हुआ जब पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी।

यह भी पढ़े :- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा, बस्तर संभाग के 5 जिलों में यलो अलर्ट, 11 जून से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

सुकमा एसपी किरण चौहान ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी लगाकर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश रची थी। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि एडिशनल एसपी गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां रवाना कर दी गई हैं और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। राज्य सरकार और पुलिस विभाग की ओर से शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि दी गई है।

यह हमला एक बार फिर बताता है कि नक्सली हिंसा अब भी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गंभीर चुनौती बनी हुई है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां लगातार इन इलाकों में शांति बहाली के प्रयासों में जुटी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!