CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा, बस्तर संभाग के 5 जिलों में यलो अलर्ट, 11 जून से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन 10 जून के बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के पांच जिलों- बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा और कोंडागांव में यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। वहीं, अन्य जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा। रविवार को रायपुर 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।
यह भी पढ़ें :- Raja Raghuvanshi Murder Case : मेघालय में ट्रांसपोर्ट कारोबारी की हत्या, पत्नी सोनम पर हत्या की साजिश का आरोप, गाजीपुर में सरेंडर
मानसून बस्तर में अटका
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाएं कमजोर होने के कारण मानसून की गति थम गई है। यह नारायणपुर और कोंडागांव तक पहुंचकर ठहर गया है। इससे प्रदेश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में गर्मी बढ़ गई है और तापमान 41 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। (CG Weather Update)
बारिश के आंकड़े
रविवार को बस्तर में 37.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 20 मिमी, जशपुर और गरियाबंद में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गई। मई में जहां प्रदेश में औसत से 373% ज्यादा बारिश हुई थी, वहीं जून की शुरुआत अपेक्षा से कमजोर रही है। पिछले सात दिनों में औसत से 30% कम बारिश दर्ज की गई है। (CG Weather Update)
थमता मानसून, अस्थिर बारिश
1 जून को 33 जगहों पर बारिश दर्ज हुई थी, लेकिन अगले दिनों में यह आंकड़ा घटकर 1-5 स्थानों तक सीमित रह गया। 4 और 5 जून को तो एक भी जगह बारिश नहीं हुई। यह अस्थिरता अगले दो दिन और बनी रह सकती है। 11 जून से पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू होने की संभावना है। (CG Weather Update)



