Raja Raghuvanshi Murder Case : मेघालय में ट्रांसपोर्ट कारोबारी की हत्या, पत्नी सोनम पर हत्या की साजिश का आरोप, पढ़े पूरी खबर

Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। मेघालय पुलिस के अनुसार, इस हत्या की साजिश खुद उनकी पत्नी सोनम ने रची थी। मेघालय के डीजीपी एल.आर. नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवाई।
यह भी पढ़ें :- CG Chintan Shivir 2.0 : मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथ किया योग, चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की की सकारात्मक शुरुआत
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने X (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी दी कि हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये तीनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
इधर, सोनम के पिता देवी सिंह ने पुलिस के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी निर्दोष है। शिलांग पुलिस झूठी कहानी गढ़ रही है। हमारी परवरिश ऐसी नहीं है कि कोई हत्या कराए।” उन्होंने यह भी कहा, “बेटी मिलने की खुशी है, लेकिन दामाद के खोने का दुख कहीं ज्यादा है।” (Raja Raghuvanshi Murder Case)
सोनम की बरामदगी को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं। गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सोनम नंदगंज इलाके के एक ढाबे पर बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने पहचान के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, फिर वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। (Raja Raghuvanshi Murder Case)
वहीं, सोनम के पिता का दावा है कि उनकी बेटी खुद रात 2 बजे ढाबे पर पहुंची और फोन कर अपने भाई गोविंद को बुलवाया। इसके बाद उन्होंने सोनम से बात की। (Raja Raghuvanshi Murder Case)



