Sonam Kapoor @40: सेक्शुअल हैरेसमेंट का सामना किया, वेटर की नौकरी की, कपड़े उधार लिए; कहा था- पापा, आपने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

Sonam Kapoor @40: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज 40 साल की हो गई हैं। फिल्मों से ज्यादा वह अपनी बेबाकी और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। नेपोटिज्म से लेकर सेक्शुअल हैरेसमेंट तक- सोनम हर मुद्दे पर खुलकर बोलती रही हैं।
सोनम ने खुलासा किया था कि 16 साल की उम्र में उन्हें पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) और बाद में डायबिटीज हो गई थी। वजन बढ़ने, मुंहासे और चेहरे पर बाल आने से उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। उन्हें लगता था कि ये जेनेटिक है, इसलिए उन्होंने पिता अनिल कपूर को दोषी ठहराया, लेकिन मां ने उन्हें समझाया कि ये गलत खानपान और हार्मोनल वजहों से होता है।
यह भी पढ़ें :- Rashifal 9 June 2025: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
एक समय ऐसा भी था जब सोनम ने सिंगापुर में वेटर की नौकरी की और डिज़ाइनर्स से कपड़े उधार लेकर पहने। उन्होंने कहा—हर समय सब कुछ खरीदना समझदारी नहीं थी। यह फैशन के प्रति मेरा जुनून था। (Sonam Kapoor @40)
पहले बॉयफ्रेंड ने सोनम की वजन का उड़ाया था मजाक
सोनम का पहला बॉयफ्रेंड नीदरलैंड से था, जिसने वजन का मजाक उड़ाया, तो उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। रणबीर कपूर और पुनीत मल्होत्रा के साथ भी उनके अफेयर की खबरें रही हैं। बाद में उन्होंने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की और अब एक बेटे वायु की मां हैं। (Sonam Kapoor @40)
नेपोटिज्म को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया गया
सोनम अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं। एक बार उन्होंने ऐश्वर्या राय को ‘आंटी’ कह दिया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया। वहीं सुशांत सिंह की मौत के बाद नेपोटिज्म को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया गया। जवाब में सोनम ने कहा था—लोग दयालु होने की बात करते हैं, लेकिन खुद दूसरों के साथ क्रूर व्यवहार करते हैं। (Sonam Kapoor @40)



