Google Analytics —— Meta Pixel

Assam Flood Update: असम में बाढ़ का कहर जारी, 5 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, 26 की मौत

Assam Flood Update: असम में बाढ़ का कहर जारी है। हालांकि स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। इस बीच बाढ़ में दो और लोगों की मौत हो गई और 17 जिलों में 5.8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। दो और लोगों की मौत के साथ ही राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक एक व्यक्ति की नागांव जिले के कामपुर और दूसरे की कछार जिले के उदरबोंड में मौत हो गई। एएसडीएमए ने कहा कि राज्य के 17 जिलों में 5 लाख 80 हजार 100 से ज्यादा लोग अभी भी बाढ़ (Assam Flood Update) से प्रभावित हैं। ये 17 जिले कछार, दारांग, दीमा हसाओ, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकांडी, होजई, जोरहाट, कामरूप, कामरूप महानगर, कार्बी-आंगलोंग पश्चिम, करीमगंज, लखीमपुर, मोरीगांव, नगांव, नलबाड़ी और सोनितपुर हैं।

यह भी पढ़ें:- Congress Shivir: क्या चिंतन शिविर करना कांग्रेस को पड़ा महंगा, 10 दिन के अंदर 3 बड़े नेताओं ने छोड़ा पार्टी

एएसडीएमए के मुताबिक इन 17 जिलों में से नागांव बाढ़ में 3.46 लाख से ज्यादा लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इसके बाद कछार में लगभग 1.78 लाख लोग और मोरीगांव में 40 हजार 900 से ज्यादा लोग हैं। गौरतलब है कि शनिवार तक राज्य के 22 जिलों में बाढ़ से 6.5 लाख से ज्यादा (Assam Flood Update) लोग प्रभावित हुए थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 24 मई को दीमा हसाओ जिले में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क और बिजली आपूर्ति नेटवर्क, जलापूर्ति और सिंचाई के बुनियादी ढांचे और लटकते पुल प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

CM ने कहा कि बीते 5 से 10 सालो में जिलों में किए गए विकास कार्य लगभग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री आगे कहा कि राज्य सरकार के अधिकारी जल्द ही दौरा करेंगे और बुनियादी नागरिक सेवाएं जैसे परिवहन, बिजली आदि प्रदान करने वाले सरकारी बुनियादी (Assam Flood Update) ढांचे को हुए नुकसान का आकलन करेंगे।

CM ने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट के बाद, सरकार नई योजनाओं के साथ हर्जाने का पुनर्निर्माण और निर्माण करेगी। राज्य सरकार जल्द ही सतह संचार के लिए छोटे नुकसान के पुनर्निर्माण के लिए उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद को एक राशि मंजूर करेगी। उन्होंने ये भी घोषणा की कि केंद्रीय टीम हाल की बाढ़ में सबसे बुरी तरह प्रभावित जिलों में से एक दीमा हसाओ का दौरा करेगी और नुकसान का आकलन करेगी और केंद्र और राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेगी। 

असम के नागांव उपायुक्त निसर्ग हिवारे ने बताया कि नागांव जिले में बाढ़ की स्थिति थोड़ी खराब थी, क्योंकि दिमासा ज़िले में काफी मात्रा में बारिश हुई थी, जिस कारण कोकिली नदी अपने खतरे के निशान और हाई फ्लड लेवल के काफी ऊपर बह रही थी। इस वजह से 250 गांव प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटे में बाढ़ की घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई। 18 जिलों में बाढ़ की सूचना है। पिछले 24 घंटे में भूस्खलन की कोई घटना नहीं हुई है। असम के गुवाहाटी में बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!