भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, PM मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
Atal Bihari Vajpayee Jayanti: 25 दिसंबर यानी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती है। इसलिए दिल्ली स्थित अटल स्मारक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। इससे पहले PM मोदी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि अटल जी की जयंती पर उन्हें नमन। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है।
यह भी पढ़ें:- अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति ने मनाया उपभोक्ता दिवस, बांटे राशन, पुस्तक-कॉपी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। CM बघेल ने कहा है कि अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे। CM बघेल ने कहा कि बाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व और प्रेरक कविताओं के लिए सदा याद किए जाएंगे। (Atal Bihari Vajpayee Jayanti)
Tributes to Atal Ji on his Jayanti. His contribution to India is indelible. His leadership and vision motivate millions of people. pic.twitter.com/tDYNKiGXxj
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2022
PM @narendramodi pays floral tributes to former PM Atal Bihari Vajpayee at Sadaiv Atal. pic.twitter.com/6ssL8paMYh
— All India Radio News (@airnewsalerts) December 25, 2022
#WATCH दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/Ipyb7RrqEt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2022
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल को किया नमन
वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भी पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि वाजपेयी जी एक महान राजनेता, सशक्त वक्ता, कवि, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। राज्यपाल उइके ने सुशासन दिवस की शुभकामना देते हुए कहा है कि वाजपेयी जी के आदर्शों को हम जीवन में उतारने का संकल्प लें। (Atal Bihari Vajpayee Jayanti)
दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सदैव अटल समाधि स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/0DWxKKLWvG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2022
25 दिसंबर 1924 में ग्वालियर में हुआ था अटल जी का जन्म
बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी सबसे पहले 1996 में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने थे और उसके बाद 1998 में उन्होंने केंद्र में 13 महीनों की सरकार चलाई थी। 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने और 2004 में एनडीए की हार तक इस पद पर बने रहे। वहीं 16 अगस्त 2018 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। (Atal Bihari Vajpayee Jayanti)
अटल जी के समय में देश को बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं प्राप्त हुई। अटल जी द्वारा चलाई गई 'प्रधानमंत्री सड़क योजना' उत्तराखंड जैसे राज्य के लिए एक संजीवनी की तरह साबित हुई। इस योजना से गांव-गांव तक सड़क पहुंची है: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी pic.twitter.com/HDmR6HjTg7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2022