सूरजपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़, कई घायल

Attack on Administrative Team: सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरगंज में बुधवार को शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों के एक समूह ने पथराव कर दिया, जिससे जेसीबी मशीन समेत कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के मुताबिक लटोरी तहसील के सुंदरगंज गांव स्थित खसरा नंबर 35, 255 और 552 की लगभग 100 एकड़ शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत मिली थी। इसी संबंध में ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में SIR को लेकर सियासी संग्राम, अल्पसंख्यकों को टारगेट करने का आरोप, भाजपा ने किया पलटवार
पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला लिया। इसी कड़ी में बुधवार को एसडीएम शिवानी जायसवाल राजस्व अमले और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने जैसे ही जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई शुरू की, विरोध कर रहे ग्रामीण लामबंद हो गए। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और टीम पर पत्थरों की बौछार कर दी गई। पथराव में जेसीबी के शीशे टूट गए। पुलिस की दो बसें, एक जीप और अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के दौरान लाठी-डंडे चलने की भी सूचना है। कुछ ग्रामीणों के घायल होने की खबर है। हालांकि घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। (Attack on Administrative Team)
दो पक्षों में टकराव से बढ़ा तनाव



