धार्मिक जुलूस में बढ़ रहे हमले, जानिए 2018 से लेकर 2023 तक कहां-कहां हुआ हमला

Attack on Religious Procession: देशभर में बीते कुछ समय से हिंदू शोभायात्रा और जुलूस पर हमले की घटनाएं बढ़ गई है। धार्मिक जुलूस पर पथराव और हमले जैसी घटनाएं हर त्योहार पर सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इन घटनाओं को कम करने के लिए समय-समय पर मार्च निकालकर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश करती है, लेकिन इसके बाद भी इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2018 से लेकर 2023 तक रामनवमी जुलूस पर कहां-कहां और कब-कब इस तरह का हमला हुआ है।

जानिए 2018 से लेकर 2023 तक रामनवमी जुलूस में कहां-कहां हुआ हमला

साल 2023: 30 मार्च को गुजरात के वडोदरा में शोभायात्रा पर दो अलग-अलग जगहों पर हमला किया गया। सबसे पहले फतेहपुरा, इसके बाद कुंभारवाडा में पत्थरबाजी की घटना सामने आई।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल में शोभायात्रा के दौरान हंगामा, पथराव और आगजनी की गई

साल 2023:  30 मार्च को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी की शोभा यात्रा पर कट्टरपंथियों ने हमला किया। साथ ही कई दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी।

साल 2023: 29 मार्च को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने आगजनी की। पुलिस की गाड़ियों में भी आग लगा दी गई।

साल 2022: 10 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी की शोभा यात्रा पर कट्टरपंथियों की भीड़ द्वारा हमला किया गया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं जिले में 24 से ज्यादा समय तक कर्फ्यू लगा दिया गया था।

साल 2022: 09 अप्रैल को कर्नाटक के कोलार में रामनवमी को लेकर निकाली जा रही शोभायात्रा पर दंगाइयों ने पथराव किया। हमले में 11 लोगों के साथ 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। (Attack on Religious Procession)

साल 2022: 11 अप्रैल को झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में रामनवमी के मौके पर आगजनी, पत्थरबाजी और हिंसा हुई। कई वाहनों को आग लगा दी गई थी।

साल 2022: 11 अप्रैल को महाराष्ट्र के मुंबई के मानखुर्द इलाके में रामनवमी पर दंगाइयों ने जमकर उत्पात मचाया था।
साल 2022: 11 अप्रैल को गुजरात के साबरकांठा के हिम्मतनगर में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान दंगाइयों ने जुलूस पर पथराव किया और कई दुकानों में आग लगा दी थी। पथराव में एक एसपी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। (Attack on Religious Procession)
साल 2022: 11 अप्रैल को ओडिशा के क्योंझर जिले में निकली रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हिंदुओं पर हमला हुआ था। कांच की बोतलों से हिंदुओं पर हमले किए गए थे।
साल 2022: 12 अप्रैल को गुजरात के आणंद में रामनवमी पर हिंदुओं द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा पर दंगाइयों द्वारा जुलूस पर पथराव किया गया था। उपद्रवियों ने लगभग 7-8 दुकानों में आग भी लगा दी थी।
साल 2019: 14 अप्रैल को झारखंड के रामगढ़ में रामनवमी की शोभा यात्रा पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की थी। बचाव में आए एक CO और एक सहायक पुलिस निरीक्षक समेत 12 लोग घायल हो गए थे। (Attack on Religious Procession)
साल 2019: 14 अप्रैल को राजस्थान के जोधपुर में रामनवमी पर दंगाइयों ने शोभायात्रा से लौट रहे लोगों पर पथराव किया था। मामले को शांत कराने की कोशिश में 2 पुलिसकर्मी समेत 5 लोग भी घायल हो गए थे। (Attack on Religious Procession)
साल 2018: 29 मार्च को बिहार के नालंदा में रामनवमी की शोभायात्रा पर दंगाइयों ने हमला किया था। हिंसक झड़प में पुलिसकर्मियों समेत करीब 20 लोग जख्मी हो गए थे।
साल 2018: 26 मार्च को बिहार के औरंगाबाद और कैमूर जिले में शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव आगजनी और की थी। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। (Attack on Religious Procession)

Related Articles

Back to top button