मिटेगा औरंगजेब का नामोनिशान! कब्र तोड़ने पर इनाम का हुआ ऐलान, पढ़े पूरी खबर

Aurangzeb Controversy : महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक औरंगजेब ( Aurangzeb Controversy) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में पहले औरंगाबाद गांव के बोर्ड पर कालिख पोत दी गई. इसके बाद अब हिंदू संगठनों ने औरंगजेब और उसके वजीर अबू मोहम्मद खान की कब्र तोड़ने वाले को करोड़ों का इनाम देने की घोषणा की है.
यह भी पढ़े :- जंगल सिर्फ हरियाली नहीं…बल्कि जीवन का आधार है: CM साय
हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मेरठ में हिंदुओं का इतिहास मिटाने की कोशिश की जा रही है. औरंगजेब के वजीर अबू मोहम्मद खान की कब्र मेरठ में है, जिसे आबू का मकबरा भी कहा जाता है. इसके अलावा, मेरठ का प्रमुख बाजार आबूलेन का नाम भी अबू मोहम्मद खान के नाम पर रखा गया है. सचिन सिरोही ने अबू के मकबरे, यानी उसकी कब्र तोड़ने वाले को 50 लाख का इनाम देने की घोषणा की है. वहीं, नागपुर में औरंगजेब की कब्र तोड़ने वाले को एक करोड़ का इनाम देने की घोषणा की है. ( Aurangzeb Controversy)
मेरठ में है औरंगजेब के वजीर की कब्र
मेरठ में अबू मोहम्मद खान की कब्र, जिसे ‘आबू का मकबरा’ कहा जाता है, निशाने पर आ गई है. हिंदू संगठनों का कहना है कि इस जगह को खत्म कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह औरंगजेब के समर्थक की निशानी है. साथ ही, मेरठ का प्रसिद्ध ‘आबूलेन बाजार’ भी इसी नाम पर रखा गया है, जिसे बदलने की मांग की जा रही है.
महाराष्ट्र में भी विरोध प्रदर्शन
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के पास खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर कई संगठनों ने प्रदर्शन किए थे. हिंदू संगठनों का कहना है कि भारत के गौरवशाली इतिहास को बचाने के लिए ऐसे प्रतीकों को हटाना जरूरी है.
औरंगजेब से जुड़े स्थलों और स्मारकों को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक और धार्मिक रंग ले चुका है. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और गर्मागर्मी बढ़ने की संभावना है. ( Aurangzeb Controversy)



