Google Analytics —— Meta Pixel

T20 World Cup 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड का ऐलान, स्टीव स्मिथ को किया टीम से बाहर, देखे पूरी लिस्ट

Australia’s T20 World Cup squad : T20 World Cup 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की कप्तानी पैट कमिंस नहीं बल्कि मचेल मार्श को सौंपी गई है. वहीं स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया है.

स्मिथ पिछले लंबे समय से टी20 फॉर्मेट में कुछ खास फॉर्म में नहीं थे. वहीं इस स्कवॉड में उभरते हुए युवा सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क को भी नहीं चुना गया है. जेक फ्रेजर-मैक्गर्क जो आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचाए हुए हैं उनके टीम में चुने जाने की काफी ज्यादा संभावना थी.

यह भी पढ़े :- CG Congress : रायपुर में कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद, राधिका खेड़ा ने सुशील आनंद शुक्ला पर लगाया गंभीर आरोप, देखें वीडियो

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल जून के महीने में वेस्टइंडीज और अमेरिका में किया जाना है. ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला मैच वर्ल्ड कप में 6 जून को ओमान के खिलाफ खेलना है.

Australia’s T20 World Cup squad: मिचेल मार्श (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एस्टन एगर, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जाम्पा. (T20 World Cup 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!