Google Analytics —— Meta Pixel

Salman Khan Firing Case : सलमान खान फायरिंग केस के आरोपी ने पुलिस लॉकअप में खुदकुशी की कोशिश की

Salman Khan Firing Case : सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर आ रही है है कि एक आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी अनुज थापन ने सुसाइड का प्रयास किया है।

यह भी पढ़े :- CG Congress : रायपुर में कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद, राधिका खेड़ा ने सुशील आनंद शुक्ला पर लगाया गंभीर आरोप, देखें वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश की है। थापन को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना मामले में पुलिस ने विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के अलावा सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) को आरोपी पाया है। विक्की और सागर को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया गया। वहीं अनुज थापन और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

हालही में खबर मिली थी कि मुंबई पुलिस ने 14 अप्रैल को बांद्रा स्थित एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी (Salman Khan Firing Case) की घटना को लेकर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम यानी कि MCOCA के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि कथित शूटर विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के अलावा सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) के साथ-साथ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई पर भी मकोका लगाया गया है।

कब हुई थी फायरिंग
सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ पर 14 अप्रैल की सुबह 2 मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा गोलीबारी करने के बाद पुलिस ने IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने 16 अप्रैल को गुप्ता और पाल को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने दावा किया कि जब गुप्ता मोटरसाइकिल चला रहा था तो पाल ने कथित तौर पर गोलियां चलाई थीं।

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी (Salman Khan Firing Case) की घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक को सूरत की तापी नदी से बरामद कर लिया गया था। इस दौरान कुछ जिंदा कारतूस भी मिले थे। सलमान के घर पर गोली चलाने वाले युवकों विक्की गुप्ता और सागर पाल ने पूछताछ के दौरान बताया था कि वो सलमान के घर गोलीबारी को अंजाम देकर मुंबई से सड़क के रास्ते सूरत पहुंचे थे। यहां से वे ट्रेन से भुज की ओर गए, जहां यात्रा के दौरान उन्होंने पिस्तौल को एक रेलवे पुल से तापी नदी में फेंक दिया था।

Back to top button
error: Content is protected !!