अवतार-2 फिल्म कर रही जबरदस्त कमाई, 3 दिन के अंदर 129 करोड़ का कलेक्शन

Avatar 2 Collection: अवतार-2 फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। अवतार ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 46 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 129 करोड़ हो गई है। इस हिसाब से इसने अपना पहला वीकेंड 129 करोड़ के साथ खत्म किया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन में फिल्म अब तक 160 करोड़ रुपए बटोर चुकी है। अवतार-2, एवेंजर्स एंडगेम के बाद ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। एवेंजर्स एंडगेम ने ओपनिंग वीकेंड पर 159 करोड़ की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें:- आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज, शोपियां एनकाउंटर में 3 ढेर

बता दें कि अवतार 2 ने रिलीज के पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 45 करोड़ की कमाई की थी। अब 46 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई 129 करोड़ हो गई है। अवतार 2 ने भारत में रिलीज होने वाली सभी हॉलीवुड फिल्मों में दूसरा सबसे बेस्ट ओपनिंग वीकेंड हासिल किया है। 157.20 करोड़ के साथ एवेंजर्स एंडगेम पहले नंबर पर है। वहीं एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, 94.30 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा 79.50 करोड़ के साथ डॉक्टर स्ट्रेंज-मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस चौथे और 79.14 करोड़ के साथ स्पाइडर-मैन नो वे होम पांचवे नंबर पर है। (Avatar 2 Collection)

वहीं अवतार-2 ने भले ही पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया हो, लेकिन वो एवेंजर्स एंडगेम के फर्स्ट डे कलेक्शन से काफी पीछे रह गई। एवेंजर्स एंडगेम ने रिलीज के पहले दिन पूरे इंडिया में 52 करोड़ की कमाई की थी। किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए इंडिया में हाइएस्ट फर्स्ट कलेक्शन का ये अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड को अवतार 2 भी नहीं तोड़ पाई है। बता दें कि अवतार-2 16 दिसंबर को रिलीज हुई है। देश के चुनिंदा शहरों में फिल्म का पहला शो 16 दिसंबर को मिडनाइट 12 बजे से शुरू हो गया था। करीब दो हजार करोड़ में बनी इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर की काफी तारीफ सुनने को मिल रही है। (Avatar 2 Collection)

आपको बता दें कि भारत में फिल्म को इंग्लिश और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। फिल्म में सैम वाशिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस और केट विंसलेट ने अहम भूमिका निभाई है। अवतार फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। ये अब तक के सिनेमाई इतिहास की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। इसने पूरी दुनियाभर में करीब 19 हजार करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो गए हैं, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म अभी भी टॉप पर है। वहीं अवतार-2 भी ऐसा ही कमाल कर सकती है। (Avatar 2 Collection)

Related Articles

Back to top button