Google Analytics —— Meta Pixel

Ayushman Arogya Mandir : बच्चों की चहलकदमी और महिलाओं की भागीदारी से गूंजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, योग सप्ताह ने जगाई स्वास्थ्य की अलख

Ayushman Arogya Mandir : विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “योग एवं वेलनेस सप्ताह” की शुरुआत उत्साहपूर्वक हुई। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष रूप से योग सत्रों का आयोजन किया गया। सप्ताह के पहले दिन को “योग परिचय दिवस” के रूप में मनाया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लेकर योग के लाभों का अनुभव किया।

Ayushman Arogya Mandir :

यह भी पढ़ें :- सेन समाज के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री बोले- छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज का महत्वपूर्ण योगदान

5 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं। रस्सी कूद, तितली और वृक्ष जैसे सरल योगासनों के साथ दौड़, संतुलन अभ्यास और खेलों के माध्यम से उन्हें योग के प्रति जागरूक किया गया। यह गतिविधियाँ बच्चों में एकाग्रता, आत्मविश्वास और शारीरिक चुस्ती के विकास में मददगार रहीं। विद्यालय प्रारंभ होते ही इन सत्रों की शुरुआत ने बच्चों के लिए दिन को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाया। (Ayushman Arogya Mandir)

सप्ताह का पहला दिन महिलाओं को भी समर्पित रहा। “ऊर्जा और संवाद दिवस” के रूप में मनाए गए इस दिन में गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और अन्य महिलाओं ने भाग लिया। हल्के योगाभ्यास, खिंचाव वाले व्यायाम, लोकधुनों पर नृत्य, रिंग गेम्स और संवाद सत्रों के माध्यम से महिलाओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया गया। इस आयोजन ने आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजगता लाई। (Ayushman Arogya Mandir)

“योग एवं वेलनेस सप्ताह” के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। आने वाले दिनों में विभिन्न आयु वर्गों के लिए और भी योग सत्र और आनंददायक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य और सहभागिता को बल मिलेगा। (Ayushman Arogya Mandir)

Back to top button
error: Content is protected !!