Google Analytics —— Meta Pixel

Bagbahara Family Suicide Case : बागबाहरा में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Bagbahara Family Suicide Case : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें :- Durg Road Accident: तेज रफ्तार बस ने ली युवक की जान, ग्रामीणों का किया चक्काजाम

जानकारी के अनुसार, मृतक बसंत पटेल (40) अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, बागबाहरा में प्यून के पद पर कार्यरत थे। शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी के H-2  में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह पड़ोसियों को घर से कोई हलचल सुनाई नहीं दी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। (Bagbahara Family Suicide Case)

बताया जा रहा है कि बसंत पटेल फांसी पर लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी भारती पटेल (38) और दोनों बच्चे – 11 साल की बेटी सेजल पटेल और 4 साल का बेटा कियांश पटेल मृत अवस्था में पाए गए। प्रारंभिक आशंका है कि पहले पत्नी और बच्चों को ज़हर देकर मौत के घाट उतारा गया और फिर बसंत पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही असली कारण सामने आ सकेगा। (Bagbahara Family Suicide Case)

पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार में किसी प्रकार की पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव या आर्थिक परेशानी थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पड़ोसियों में शोक की लहर है। सभी लोग इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं। एक प्यून के परिवार में अचानक यह त्रासदी क्यों घटी, यह अब जांच का विषय है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। (Bagbahara Family Suicide Case)

Back to top button
error: Content is protected !!