Google Analytics —— Meta Pixel

PCC चीफ दीपक बैज ने तीर्थ यात्रा योजना बताया ढकोसला, कहा- छत्तीसगढ़ में लगा है अघोषित रूप से राष्ट्रपति शासन 

Baij on Sai Government: PCC चीफ दीपक बैज ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार का दोहरा मापदंड है। एक तरफ महतारी वंदन योजना का पैसा काट रहे हैं। दूसरी तरफ तीर्थ यात्रा करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा योजना सरकार का ढकोसला है। PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे पर भी बैज ने निशाना साधा है। 

यह भी पढ़ें:- पूर्व CM बघेल के घर CBI छापे का विरोध, कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में किया पुतला दहन

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बीजेपी से संभल नहीं रही है। बीजेपी के पास न नीति है और न ही नियत है। सरकार चारों तरफ से फेल हो गई है। इसलिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरकार को ट्रेनिंग देने आ रहे हैं। राज्यपाल रमेन डेका अलग-अलग जिलों में समीक्षा बैठक करने पर कहा कि छत्तीसगढ़ में अघोषित रूप से राष्ट्रपति शासन लग गया है। सरकार के नियंत्रण में कुछ भी नहीं है। (Baij on Sai Government)

राज्यपाल डेका की बैठक पर सवाल

दरअसल, राज्यपाल डेका लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं, जिसे लेकर कांग्रेस कई बार सवाल उठा चुकी है। बता दें कि राज्यपाल ने 27 मार्च को कोरिया दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में आदिवासी वर्ग के लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास पर विशेष ध्यान देने, सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने, मादक पदार्थों के परिवहन, विक्रय, भंडारण को प्रतिबंधित करने, पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से प्रकृति का संतुलन बनाए रखने, जल संचयन को बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, टीबी उन्मूलन जैसे अन्य योजनाओं का धरातल पर उचित क्रियान्वयन करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके। (Baij on Sai Government)

राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश

बैठक में राज्यपाल डेका ने दूरस्थ आदिवासी जिले में निवासरत लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें शासकीय योजनाओं से प्राथमिकता से लाभांवित करने के निर्देश दिए। उद्योग, स्वरोजगार व्याप नाते केंद्र व राज्य प्रवर्तित योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक गम्भीरता से पहुंचाने और आमजनों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए निर्देशित किया। राज्यपाल ने जिले में सड़क दुर्घटना से होने वाली जनहानि के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटना से संलिप्त भारी वाहनो के मालिकों की बैठक लेकर उनके वाहन चालकों की समय-समय पर कॉउंसलिंग करने और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने समेत मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। (Baij on Sai Government)

Back to top button
error: Content is protected !!