
Train hijack in Pakistan: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय एक सशस्त्र विद्रोही संगठन है। यह संगठन बलूच राष्ट्रवाद को बढ़ावा देता है और पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग करता है। BLA की स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई थी। इसका उद्देश्य बलूच लोगों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें स्वतंत्रता दिलाना है। यह संगठन पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष कर रहा है।
यह भी पढ़े :- Rajya Sabha Uproar : क्या-क्या ठोकना है, हम ठीक से ठोकेंगे, खड़गे के बयान पर राज्यसभा में बवाल
सरकार ने घोषित किया आतंकवादी संगठन
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को पाकिस्तान में कई आतंकवादी हमलों और सैन्य संघर्षों के लिए जाना जाता है। यह विशेष रूप से पाकिस्तान की सेना, सरकारी प्रतिष्ठानों और चीनी निवेश परियोजनाओं को निशाना बनाता है। पाकिस्तान सरकार ने BLA को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है। इसके अलावा, अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों ने भी इसे आतंकवादी संगठन माना है। (Train hijack in Pakistan)
टनल पर रोकी गई है ट्रेन
बता दें कि, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित बोलान जिले में बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया है। इस हमले के दौरान बीएलए के लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को विस्फोट से उड़ा दिया, जिससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद बीएलए के लड़ाकों ने पूरी ट्रेन को हाईजैक कर लिया और सैकड़ों यात्रियों को बंधक बना लिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जाफर एक्सप्रेस में 9 डिब्बे हैं। ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री सवार हैं। ट्रेन मंगलवार सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई थी।(Train hijack in Pakistan)