Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : बिना अनुमति संचालित निजी क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब पर की कार्रवाई, 4 को किया गया सील

Balodabazar : लगातर शिकायतों के बीच Balodabazar कलेक्टर दीपक सोनी ने बिना किसी वैध अनुमती से जिले में संचालित निजी अस्पताल,क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब सेंटरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़े :- CDTH Balodabazar: सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के नया परिसर का 7 अक्टूबर को होगा भव्य शुभारंभ, मिलेगी सभी तरह के जांच एवं उपचार की सुविधा

निजी क्लीनिक पैथोलॉजी लैब पर की कार्रवाई
निजी क्लीनिक पैथोलॉजी लैब पर की कार्रवाई

इसी तारतम्य में विकासखंड कसडोल के अन्तर्गत अवैध रूप से संचलित क्लीनिक,हास्पिटल पैथोलॉजी लैब एवं झोलाछाप डॉक्टरों पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 4 क्लिनिक को सील किया गया है। जिसमें कसडोल नगर के त्रिवेदी क्लिनिक,विश्वास क्लिनिक,ग्राम कटगी आशा क्लिनिक एवं ग्राम कोसमसरा के डांडेकर क्लिनिक शामिल है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Naxal Encounter : उपमुख्यमंत्री शर्मा नक्सली हमले में घायल जवान से मिलने रात में ही श्री नारायणा हॉस्पिटल पहुंचे

उक्त कार्रवाई नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन न होने एवं आवश्यक कागजात न होने के कारण किया गया है। इसके साथ ही टीम पहुंचने पर ग्राम छाछी में स्थित वाशु पैथोलॉजी,ओम हेल्थ केयर,कटगी के गायत्री क्लिनिक,वर्मा पैथोलैजी, देवांगन क्लिनिक, आरोग्य क्लिनिक,आशा क्लिनिक बंद मिलें। उक्त कार्रवाई में Balodabazar बीएमओ डॉक्टर रविशंकर अजगले,नायब तहसीलदार ईश्वर केवट, चिकित्सा अधिकारी डॉ चंद्रकांत कुर्रे, विक्की वर्मा,कांस्टेबल कोमल साहू, सुपरवाईजर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!