मंदिरों के तोड़फोड़ को लेकर मजिस्ट्रियल जांच पर बनी सहमति, सभी समाजों ने सहयोग का किया वादा

Balodabazar Administration Meeting: बलौदाबाजार जिले में असमाजिक तत्वों द्वारा सुहेला के आसपास मंदिरों और गिरौदपुरी जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ से जिला प्रशासन ने चिंता जाहिर की है। इसी सिलसिले में कलेक्टर के एल चौहान और एसपी सदानंद कुमार ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक ली। बैठक में जिले में हुई घटनाओं को लेकर सिलसिलेवार व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान सतनाम समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों सहित सभी समाज के प्रमुखों द्वारा आपसी शांति बनाएं रखने और प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की बात कही गई है। इसके साथ ही घटनाओं की जांच के लिए मजिस्ट्रीयल जांच पर भी सहमति बनी है।
यह भी पढ़ें:- ईडी ने उठाया ऐसा कदम बैकफुट पर आ गए केजरीवाल
वहीं सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को सहयोग का वादा किया है। साथ ही जिले में भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसके लिए भी व्यापक विचार विमर्श किया गया। कलेक्टर के एल चौहान ने कहा विगत दिनों जिले के विभिन्न स्थानों में जो अप्रिय घटना हुई है वह बेहद ही निंदनीय और चिंताजनक है। इस तरह की घटनाओं से समाज का ताना बाना बिगड़ जाता है। हमारे जिले का कभी भी इस तरह इतिहास नही रहा है की किसी भी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाई। इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने सभी समाज प्रमुखों से अपील की है हमे आंदोलन से बचते हुए आपसी शांति के लिए सकारात्मक प्रयास करना चाहिए। प्रशासन और समाज दोनों जीवंत समाज के दो पहलू है जो आपसी सहयोग के बिना किसी भी कार्य को सफल नही हो सकती है। (Balodabazar Administration Meeting)

उन्होंने सभी समाज प्रमुखों के बातो को सुनकर समस्यों के जल्द ही निराकरण के आश्वासन दिया है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सदानंद कुमार ने कहा की आज कल सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत जल्दी अफवाह फैलाई जाती है। हमे ऐसे मेसेजों से बचना चाहिए साथ ही इस तरह के संदिग्ध कंटेंट मिले तो इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल को दी जानी चाहिए। हमने सोशल मीडिया में गतिविधियों के निगरानी के लिए अलग से भी सेल बनाएं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की जांच के संबध में आप लोगों ने आज जो सलाह और महत्वपूर्ण जानकारी दिए है उसी के हिसाब से ही जांच में तेजी लाई जाएगी।बैठक में जिला और पुलिस प्रशासन के आला अफसरों के साथ विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। (Balodabazar Administration Meeting)
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में अपर कलेक्टर दिप्ती गौते, एडिशनल एसपी अविनाश ठाकुर,सभी एसडीएम,एसडीओपी, प्रगतिशील सतनामी समाज देवेंद्र चतुर्वेदी, मोहन बंजारे,सतनामी समाज ओमप्रकाश खुटे,एसटी एससी ओबीसी संघर्ष समिति मोहन राय, ब्राह्मण समाज श्याम शुक्ला, यादव समाज संतोष यदु,सिंधी समाज नरेश गंगशानी,शंकर दुलानी,केवंट निषाद समाज नारद निषाद,वर्मा कुर्मी समाज धर्मेंद्र सरसिहा, आदिवासी समाज डॉक्टर एल एस धुव्र,भूपेंद्र ध्रुववंशी,साहू समाज लेखराम साहु,सतनामी समाज राजमहंत सरजू प्रसाद घृतलहरे, बीएसपी राजकुमार पात्रे,भीम क्रांतिवीर संगठन किशोर नवरंगे समेत अन्य सभी समाजों के वरिष्ठ प्रतिनिधी, समाज प्रमुख समेत बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। (Balodabazar Administration Meeting)



