Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने किया वृक्षारोपण

Balodabazar News : बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में स्थित एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल इंग्लिश मीडियम के बच्चों ने एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। कक्षा नर्सरी से 9वीं तक के बच्चों ने विद्यालय के संचालकों, प्राचार्य, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, और कर्मचारियों के साथ मिलकर जीवनोपयोगी और जीवनदायिनी वृक्षों का रोपण किया।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में फिर जानलेवा बनी पिकअप की सवारी, 1 की मौत 20 घायल, सभी एक ही गांव के…

इस अवसर पर बच्चों ने नीम, आम, आंवला, मीठी नीम, पारिजात, अमरूद, गुलाब, और सेवंती जैसे वृक्षों और फूलों के पौधों को विद्यालय प्रांगण और गमलों में लगाया।

कार्यक्रम के दौरान, शिक्षकों ने बच्चों को वृक्षारोपण के तरीकों के साथ-साथ वृक्ष लगाने के फायदों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने घरों के आस-पास माता-पिता और परिवारजनों के साथ मिलकर वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक द्वय अभिषेक तिवारी, टुकेश्वर वर्मा, प्राचार्य अजय साहू, सुरेश वर्मा, सपना तिवारी, काजोल ध्रुव, रविशंकर श्रीवास, यशवंत वैष्णव, राखी तिवारी, मंजुलता वर्मा, प्रिया शुक्ला, हरिश्चंद्र साहू, राखी पाटले, वैशाली साहू, शिवानी सिंह, मासूम केसरवानी, लता विश्वकर्मा, नीतू सेन, कुन्ती चंद्राकर, वरुण ध्रुव, पुनाराम यादव आदि उपस्थित थे। (Balodabazar News )

विद्यालय के इस पहल से न सिर्फ पर्यावरण को संजीवनी मिलेगी बल्कि बच्चों में भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। (Balodabazar News )

Back to top button
error: Content is protected !!