छत्तीसगढ़ में फिर जानलेवा बनी पिकअप की सवारी, 1 की मौत 20 घायल, सभी एक ही गांव के…
Chhattisgarh Road Accidents : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन ऐसे कई हादसे में जाने कितने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही सड़क हादसा सारंगढ़ भिलाईगढ़ जिले से दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना घटित होने का मामला सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन जंगल में बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक की मौके होने की बात सामने आई है। जबकि 20 से अधिक लोग घायल है।
यह भी पढ़े :- Balodabazar Hinsa : हिंसा का मास्टरमाइंड सहित 4 गिरफ्तार, पुलिस बोली- शिक्षक मोहन बंजारे ने ही साजिश रची
मिली जानकारी के मुताबिक खैरझीटी गांव के मजदूर रोजी-रोटी के लिए रोजना की तरह पिअकप वाहन में सारंगढ़ से बरमकेला की ओर जा रहे थे। तभी पिअकप क्रमांक सीजी 13 यू डी 6326 के चालक द्वारा तेज लापरवाही पूर्वक वाहन का चालन किया जा रहा था। इस दौरान वह पिअकप वाहन में नियंत्रण नही रख पाया। ऐसे में पिअकप बेकाबू होकर दुर्घटना (Chhattisgarh Road Accidents ) का शिकार होकर सड़क से उतर गई और पेड़ से टकरा गया।
इस हादसे (Chhattisgarh Road Accidents ) के बाद पिअकप में सवार लोगों में चीख पुकार के साथ भगदड़ की स्थिति बन गई। जब तक पिअकप सवार कुछ समझ पाते तब तक दुर्घटना में लोग लहूलुहान हो गए, रोने बिलखने की आवाज सी सहम गए। वही हादसे में एक लोगो की मौत हो गई है। जबकि 20 से अधिक लोग घायल है।
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल सड़क दुर्घटना को लेकर दुर्घटना की वजह एवं डायलॉग की संख्या पर आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है पुलिस टीम राहत बचाव कार्य में जुटकर हुए घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वही गंभीर रूप से घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रिफर कराने की कवायद में जुट चुकी है। थाना प्रभारी विजय गोपाल में बताया कि हादसे में अस्पताल की तहरीर रिकार्ड में एक कि मौत हुई है। बताया जा रहा है कि, सभी मजदूर खैरझीटी गांव के रहने वाले है।



