Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar Murder Case : मुख्यमंत्री साय ने 10 लाख के मुआवजे का किया ऐलान, छरछेद की घटना में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढाढस

Balodabazar Murder Case : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम छरछेद में हुए जघन्य हत्याकांड  (Balodabazar Murder Case )पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों को 10 लाख रूपए की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी मीडिया को सलाह, कहा- व्यक्ति केंद्रित दृष्टिकोण से ना करें काम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम वीडियो कालिंग के जरिए घटना में मृतक चैतराम केंवट के बड़े भाई भुवनेश्वर केंवट एवं माता मोंगरा बाई केंवट से बातचीत की और ढाढस बंधाते हुए कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। इस दुःख की घड़ी में हम आपके साथ हैं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ाए जाएंगे सीमेंट के दाम, उद्योग मंत्री की सीमेंट उद्योगपतियों को दो टूक

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार के दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मेरी संवेदनाएं आपके साथ है। इस जघन्य हत्याकांड (Balodabazar Murder Case ) के अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।

Back to top button
error: Content is protected !!