Balodabazar News: यज्ञ स्थल में सत्संग भवन निर्माण का भूमिपूजन, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने की पहल

Balodabazar News : धर्म रक्षा और जनसेवा की भावना से प्रेरित यज्ञ एवं जनसेवा समिति की बहुप्रतीक्षित मांग अंततः पूरी हो गई। जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान के समीप यज्ञ स्थल पर सत्संग भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं बलौदाबाजार विधायक टंकराम वर्मा द्वारा शुक्रवार, 6 जून को विधिवत भूमिपूजन के साथ किया गया।
यह भी पढ़े :- पाकिस्तान को PM मोदी की ललकार: ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुन याद आएगी शर्मनाक हार
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा एवं बलौदाबाजार नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों का स्वागत यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा श्रीफल, श्रीरामनामी पट्टिका एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
भूमिपूजन की वैदिक विधि यज्ञ समिति के संरक्षक एवं धर्माचार्य पं. द्वारिका प्रसाद शास्त्री ने संरक्षक यजमान अशोक कुमार तिवारी एवं श्रीमती कमला देवी तिवारी से संपन्न कराई। इस अवसर पर समिति के संरक्षक श्यामसुंदर केशरवानी, प्रमोद शुक्ला, सचिव सपन केशरवानी, कोषाध्यक्ष लक्षमेंद्र अग्रवाल, व्यवस्थापक श्री शिवप्रकाश तिवारी सहित सदस्यगण अभिषेक तिवारी, हेमंत वर्मा, वासुदेव ठाकुर, गजेंद्र देवांगन, आयुष बरनवाल, नवनीत अग्रवाल, गार्गीशंकर बाजपेयी, दीप बाजपेयी, महेश ठाकुर, विनय गुप्ता, कृष्णानंद अग्रवाल, सुंदर साहू, नीलम दीक्षित, योगेश शुक्ला, पीयूष मिश्रा, अरविंद मिश्रा, श्याम शुक्ला, एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
साथ ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों में खोडष राम कश्यप (केंद्रीय अध्यक्ष, क्षत्रिय मनवा कुर्मी समाज), टेशुलाल धुरंधर (अध्यक्ष, भारतमाता सेवा ट्रस्ट), पुष्पराज वर्मा (संयोजक, सोनचंद स्मृति फाउंडेशन), विजय केशरवानी, योगेश अग्रवाल, संकेत शुक्ला, चित्तावर जायसवाल, रवि वर्मा, हरिशचंद्र वर्मा, गणेश जायसवाल, धीरज बाजपेयी, राकेश ध्रुव, नीलम सोनी, सुनीता वर्मा, सरिता मार्के, दिनेश यादव, खिलावन पटेल, दीपेश पंजवानी, भूपेंद्र यादव, दुर्गेश साहू समेत बड़ी संख्या में नागरिक एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे।
धार्मिक भावनाओं को मिलेगा नया आयाम
यज्ञ समिति के सदस्य अभिषेक तिवारी ने बताया कि विगत पाँच वर्षों से नगरवासियों, राइस मिलर्स एवं व्यापारियों के सहयोग से यज्ञ स्थल पर ग्यारह दिवसीय भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। यज्ञ मंडप का निर्माण पूर्व में समिति के सौजन्य से किया जा चुका है।
सत्संग भवन निर्माण की मांग समिति द्वारा मंत्री टंकराम वर्मा के समक्ष रखी गई थी, जिसे उन्होंने न केवल स्वीकार किया, बल्कि त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य आरंभ भी करवा दिया। सत्संग भवन के निर्माण से धार्मिक अनुष्ठानों, सत्संगों एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को एक उपयुक्त स्थल प्राप्त होगा। (Balodabazar News)
भविष्य की योजना: हरा-भरा और सर्वसुविधायुक्त यज्ञ स्थल
समिति द्वारा भविष्य में यज्ञ स्थल को एक सुंदर, हरा-भरा एवं सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और धार्मिक गतिविधियों को और अधिक विस्तार दिया जा सके। (Balodabazar News)




