Balodabazar : जनवरी में होगा श्री गणपति महायज्ञ, ब्रह्मचारी डॉ. इंदुभवानंद महाराज ने किया भूमि पूजन

Balodabazar : जिला मुख्यालय में नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले महायज्ञ का इस वर्ष भी भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। यज्ञ समिति बलौदाबाजार द्वारा 16 जनवरी 2025 से 26 जनवरी 2025 तक ग्यारह दिवसीय श्री गणपति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि, कुशलता, विश्व कल्याण एवं शांति स्थापित करना है।

यह भी पढ़े :- JP Nadda CG Visit : साय सरकार का एक साल – जेपी नड्डा 13 दिसंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, जारी करेंगे रिपोर्ट कार्ड

इस आयोजन की विधिवत शुरुआत भूमि पूजन से हुई, जो जगद्गुरु शंकराचार्य जी के परम शिष्य ब्रह्मचारी डॉ. इंदुभवानंद महाराज के करकमलों से संपन्न हुआ। उन्होंने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर महायज्ञ का शुभारंभ किया। अपने आशीर्वचनों में ब्रह्मचारी जी ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि यह नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में भी सहायक होता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों और आयोजनकर्ताओं को यज्ञ की सफलता का आशीर्वाद दिया। (Balodabazar )

महायज्ञ की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में यज्ञ समिति के सदस्यों ने यज्ञ से संबंधित खर्च, कार्यक्रम, यज्ञ कुंड निर्माण आदि पर विस्तृत चर्चा की। समिति ने बताया कि विगत चार वर्षों से पुराना क्लब मैदान, जो अब यज्ञ स्थल के रूप में पहचाना जाता है, में इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कथा वाचन, संगीत एवं भजन प्रस्तुतियां ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा दी जाती हैं। हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में सम्मिलित होकर यज्ञ का लाभ लेते हैं और पूरा वातावरण भक्तिमय एवं पवित्र हो उठता है।

यज्ञ समिति बलौदाबाजार (Balodabazar ) के संरक्षक अशोक तिवारी, श्याम सुंदर केशरवानी, महेंद्र वर्मा, समिति अध्यक्ष विवेक आनंद तिवारी, उपाध्यक्ष मोतीराम वर्मा, सचिव सपन केशरवानी, व्यवस्थापक शिव प्रकाश तिवारी समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्रीय जनता और यज्ञ आयोजन के सहयोगियों ने भी भाग लिया।

यज्ञ समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यज्ञ का लाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

जनवरी में होगा श्री गणपति महायज्ञ
जनवरी में होगा श्री गणपति महायज्ञ
Back to top button
error: Content is protected !!