गरियाबंद पुलिस की सराहनीय पहल: 33 गुम हुए मोबाइल परिजनों को लौटाए गए, उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
विजय सिन्हा – संवाददाता, अनमोल न्यूज24 गरियाबंद
गरियाबंद। आम नागरिकों की मदद के लिए गरियाबंद पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाया है। साइबर सेल की मदद से 33 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाया गया। गुम हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। गरियाबंद पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी का मोबाइल गुम हो जाए, तो इसकी सूचना तुरंत साइबर सेल को दें, जिससे गुम मोबाइल जल्द से जल्द वापस दिलाया जा सके।
यह भी पढ़े :- Balodabazar : जनवरी में होगा श्री गणपति महायज्ञ, ब्रह्मचारी डॉ. इंदुभवानंद महाराज ने किया भूमि पूजन
“कॉप ऑफ द मंथ” से सम्मानित हुए पुलिसकर्मी
गरियाबंद पुलिस द्वारा नवंबर माह में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को “कॉप ऑफ द मंथ” का सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़े :- JP Nadda CG Visit : साय सरकार का एक साल – जेपी नड्डा 13 दिसंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, जारी करेंगे रिपोर्ट कार्ड
सम्मानित पुलिसकर्मी और उनकी उपलब्धियां
1. सहायक उप निरीक्षक संजय तिवारी एवं महिला आरक्षक पिंकी ध्रुव
इन दोनों ने 5 वर्षों से गुम एक नाबालिग बच्ची को कर्नाटक-आंध्र प्रदेश बॉर्डर से सुरक्षित बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द किया।
2. प्र.आर. 511 धनुष निषाद और आर. 580 रिजवान कुरैशी
इन्होंने थाना छुरा के हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।
3. आरक्षक 730 तरुण यादव और आरक्षक 344
इनकी मदद से 33 गुम मोबाइल फोन और साइबर फ्रॉड से ठगे गए पैसे पीड़ितों को वापस दिलाए गए।
गरियाबंद पुलिस की यह पहल आगे भी जारी रहेगी, जिससे समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।



