Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar: छात्राओं से शिक्षक ने की छेड़छाड़, प्राचार्य की शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Balodabazar News: बलौदाबाजार जिले के कसडोल थानांतर्गत सोनाखान चौकी के अंतर्गत आने वाले एकलव्य आवासीय स्कूल सोनाखान में स्कूली छात्राओ से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला 2 दिन पूर्व का है, जब छात्राओं से हो रही बैड टच के खिलाफ छात्राओं ने स्कूल ही आना बंद कर दिया था जिसके बाद मामला सुर्खियों में आने के बाद प्राचार्य की शिकायत पर आरोपी शिक्षक संजय पटेल के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज की गई है। (Balodabazar News)

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : उप मुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका यात्रा से लौटे, कहा- काफी लाभदायक रहा प्रवास

आरोपी शिक्षक आश्रम लाइब्रेरियन के पद पर पदस्थ बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस की तत्परता के बाद एफआईआर के बाद ही देर रात आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दे कि पुरा मामला सोनाखान एकलव्य ट्राइबल आश्रम का बताया जा रहा है, इधर सोनाखान चौकी पुलिस की विवेचना जारी हैं। (Balodabazar News)

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री साय का जीरो टॉलरेंस, पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को किया निलंबित

“सोनाखान एकलव्य आवासीय परिसर में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था जिसके बाद शिकायत के आधार पर देर रात बीएनएस की धारा 74 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी लाइब्रेरियन को गिरफ्तार कर लिया गया है। : कौशल किशोर वासनिक- अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कसडोल

Back to top button
error: Content is protected !!