Google Analytics —— Meta Pixel

Bangladesh Violence : हिंसा की आग में सुलग रहा बांग्लादेश, देश में अब सेना का राज! शेख हसीना ने छोड़ा देश

Bangladesh Violence : बांग्लादेश हिंसा की आग में झुलस रहा है. बांग्लादेश में भड़की हिंसा में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. अब बांग्लादेश में तख्तापलट की आहट सुनाई देने लगी है. इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीन ने पद से इस्तीफा दे दिया है. शेख हसीना ढाका छोड़कर किसी सुरक्षित जगह पर चली गई हैं. माना जा रहा है कि वह फिनलैंड चली गई हैं।

यह भी पढ़े :- Fasal Bima Yojana : किसानों के लिए काम की खबर, अब 16 अगस्त तक करें आवेदन

हम अंतरिम सरकार बनाएंगे- सेना प्रमुख का ऐलान
बांग्लादेश की सेना के प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने देश में उपजी राजनीतिक परिस्थितियों के बीच आज ढाका में पीसी कर ऐलान किया कि हम अंतरिम सरकार बनाएंगे. अंतरिम सरकार बनाकर देश को चलाएंगे. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग शांति के लिए प्रयास करें. बांग्लादेश की सेना पर भरोसा रखें। (Bangladesh Violence)

सेना के HQ में बैठक जारी
बांग्लादेश में सेना प्रमुख की बैठक में जातीय पार्टी के वरिष्ठ सह-अध्यक्ष अनीसुल इस्लाम महमूद और पार्टी के महासचिव मुजीबुल हक चुन्नू को न्योता भेजा गया है. यह बैठक सेना मुख्यालय में चल रही है. सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान के साथ इस बैठक में ढाका यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के प्रोफेसर आसिफ नजरुल को भी न्यौता दिया गया था। (Bangladesh Violence )

राजनेताओं से बातचीत कर रहे हैं आर्मी चीफ
बांग्लादेश मीडिया के मुताबिक, देश के सेना प्रमुख वर्तमान में देश की स्थिति पर राजनीतिक दलों के नेतृत्व के साथ परामर्श में लगे हुए हैं। इसके बाद सेना प्रमुख का संबोधन होगा। बांग्लादेश सेना प्रमुख का टेलीविजन संबोधन एक बार फिर कुछ समय के लिए टाला गया है। माना जा रहा है कि सेना प्रमुख अपने संबोधन में सत्ता परिवर्तन का ऐलान करेंगे। लाखों लोग सड़कों पर हैं और उन्‍हें रोका नहीं जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!