Google Analytics —— Meta Pixel

अगले महीने 21 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, प्रॉब्लम से बचने के लिए चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

नेशनल न्यूज : अगले महीने यानी अक्टूबर में बैंक 21 दिन बंद रहने वाले हैं। इनमें दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, नवरात्रि, दशहरा, ईद-ए-मिलाद जैसे कई अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि अक्टूबर माह में देश में हर जगह बैंक 21 दिन बंद रहेंगे, ऐसा नहीं है। राज्यों के हिसाब से बैंक खुले भी हो सकते हैं।

देखिए बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट-

1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह से काम प्रभावित रहेगा।

2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती

3 अक्टूबर- रविवार

6 अक्टूबर- महालया अमावस्या- अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता में बंद।

7 अक्टूबर- मीरा चाओरेन होउबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनामही- इंफाल में बंद।

9 अक्टूबर- महीने का दूसरा शनिवार।

10 अक्टूबर- रविवार

12 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बंद।

13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बंद

14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा (महा नवमी)/ आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बंद।

15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा/विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बंद

यह भी पढ़ें : घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडरों में हो रहा है बदलाव. जानिए इसकी खूबियां

16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बंद

17 अक्टूबर- रविवार

18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद

19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंदयह भी पढ़ें: तैयार रहें! अक्टूबर-नवंबर आ सकते हैं इन 30 कंपनियों के IPO, 45000 करोड़ जुटाने की रहेगी कोशिश

20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन/लक्ष्मी पूजा/ ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद

22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

23 अक्टूबर- महीने का चौथा शनिवार

24 अक्टूबर- रविवार

26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बंद

31 अक्टूबर- रविवार

Back to top button
error: Content is protected !!