Trending

फरवरी में है छुट्टियों की भरमार, इस महीने कुल इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, ऐसे निपटाएं अपने जरुरी काम

Bank Holidays February 2023 : साल 2023 का पहला महीना यानी जनवरी अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में साल के दूसरे महीने यानी फरवरी की शुरुआत से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि बैंक कुल कितने दिन बंद है। बैंक आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। आजकल इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के कारण लोगों के ज्यादातर काम घर बैठे ही हो जाते हैं। लेकिन बड़े अमाउंट का कैश विड्रॉल करने के लिए, डिमांड ड्राफ्ट आदि जैसे काम के लिए बैंक की जरूरत पड़ती है। अगर आपको फरवरी के महीने में बैंक में किसी जरूरी काम को पूरा करना है तो इस पूरे महीने की हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें : कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने किया माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण, 5 फरवरी से होगा आयोजन

Bank Holidays February 2023 : इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक फरवरी के महीने में बैंक में छुट्टियों की भरमार है। इस पूरे महीने में अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 10 दिन बंद रहेंगे। अगर आपको फरवरी के महीने में कोई जरूरी काम निपटाना है तो इस बैंक हॉलिडे की लिस्ट को देखकर ही बैंक जाने का फैसला करें। फरवरी के महीने में शनिवार, रविवार की छुट्टी के अलावा महाशिवरात्रि जैसे पर्व पर बैंक बंद रहेंगे। आइए देखते हैं फरवरी के महीने में बैंक के हॉलिडे लिस्ट-

बैंकों में इस दिन रहेगा अवकाश –

5 फरवरी, 2023- रविवार (पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद)
11 फरवरी, 2023- दूसरा शनिवार (पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद)
12 फरवरी, 2023- रविवार (पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद)
15 फरवरी, 2023- Lui-Ngai-Ni (हैदराबाद में बैंक रहेंगे बंद)
18 फरवरी, 2023- महाशिवरात्रि (रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक रहेंगे बंद)
19 फरवरी, 2023 – रविवार (पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद)
20 फरवरी, 2023-स्टेट डे (आइजॉल में बैंक रहेंगे बंद)
21 फरवरी, 2023- लोसार (गंगटोक में बैंक रहेंगे बंद)
25 फरवरी, 2023- तीसरा शनिवार (पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद)
26 फरवरी, 2023- रविवार (पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद)

यह भी पढ़ें : Mahindra Scorpio : कंपनी ने महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के दामों में हुआ इजाफा, जानिए कितनी बढ़ी कीमतें

Bank Holidays February 2023 : ऐसे निपटाएं काम

फरवरी में कुल 28 दिनों में से बैंक 10 दिन अलग-अलग राज्यों में बंद रहेंगे। ऐसे में अगर बैंक हॉलिडे के दिन अगर आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं। तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई (UPI) के भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button