Google Analytics —— Meta Pixel

‘नो नक्सल जोन’ में प्रवेश कर चुका बस्तर: भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का दावा

सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिले नक्सलमुक्त होने का दावा, पर्यटन और विकास को मिली रफ्तार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने दावा किया है कि बस्तर अब ‘नो नक्सल जोन’ में प्रवेश कर चुका है और छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिले नक्सलमुक्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़े :- रायपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की तैयारी तेज, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया जायजा

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद के समूल खात्मे के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अमित शाह द्वारा 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने की तय समयसीमा अब करीब है।

देवलाल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से बस्तर क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और अपनी ऐतिहासिक पहचान की ओर लौट रहा है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि कुख्यात नक्सली पापाराव के आत्मसमर्पण के बाद क्षेत्र में सक्रिय नक्सल गतिविधियां लगभग समाप्त हो गई हैं। पिछले एक वर्ष में सुरक्षाबलों और पुलिस द्वारा चलाए गए अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं और केंद्र सरकार भी राज्यों को ऐसी नीतियां बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने से बस्तर अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। कुटुमसर गुफा, झरने, अबूझमाड़ के जंगल और जनजातीय सांस्कृतिक धरोहर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। साथ ही होम-स्टे मॉडल के विस्तार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!