महतारी वंदन योजना के गलत भुगतान पर बड़ी कार्रवाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी बर्खास्त

Bastar Mahtari Vandan Case: महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का क्रियान्वयन प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में योजना का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो और पात्र महिला हितग्राही को ही योजना का लाभ प्राप्त हो, इसके लिए महिला और बाल विकास विभाग की ओर से सतर्कता पूर्वक कार्य संपादित किया जा रहा है और ऐसे प्रकरण, जिसमें योजना का गलत तरीके से लाभ लेने के लिए फेक आवेदन किए गए हैं। उनकी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- बीजेपी के पास चुनाव लड़ने का कोई एजेंडा नहीं: पूर्व CM अरविंद केजरीवाल
सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित सूचना, जिसमें महतारी वंदन योजना की राशि सनी लियोनी के खाते में जमा होने की न्यूज प्रसारित हुई है, सही नहीं है। वास्तव में सनी लियोनी के बैंक खाते में महतारी वंदन की राशि का भुगतान नहीं हुआ है, बल्कि यह वीरेंद्र कुमार जोशी नाम के एक व्यक्ति के द्वारा स्थानीय स्तर पर मिलीभगत कर सनी लियोनी के नाम से आवेदन कर आधार और अन्य जानकारी अपनी डालते हुए शासकीय राशि अवैधानिक रूप से प्राप्त करने के उद्देश्य से की गई हरकत है। बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र तालूर में वीरेंद्र कुमार जोशी के की ओर से फर्जीवाड़ा करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र तालूर के कार्यकर्ता के माध्यम से सनी लियोनी के नाम से आवेदन किया गया है और उस आवेदन में अन्य जानकारी के रूप में अपना आधार नंबर और अपने बैंक खाते की जानकारी डाली गयी है। (Bastar Mahtari Vandan Case)

हर आवेदन के परीक्षण और सत्यापन का दायित्व ग्राम स्तर पर बनायी गयी समिति, जिसमें ग्राम प्रभारी/वार्ड प्रभारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के की ओर से किया जाना था। इसके बाद पोर्टल में अंकित दस्तावेजों का परीक्षण प्रथम सत्यापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के की ओर से और दूसरे सत्यापन पर्यवेक्षक के द्वारा से किया जाना था और परियोजना अधिकारी के की ओर से अनुमोदित किया जाना था। इस प्रकरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी, जो की वीरेंद्र कुमार जोशी की पड़ोसी है, के की ओर से बिना तथ्यों की जांच परख किए ऑनलाइन पोर्टल पर वीरेंद्र कुमार जोशी के द्वारा सनी लियोनी के नाम से किए गए आवेदन को सत्यापित कर दिया गया। इसी प्रकार पर्यवेक्षक के द्वारा भी बिना परीक्षण किए हुए इस आवेदन का सत्यापन कर दिया गया, जिसके कारण इस फर्जी नाम वाले हितग्राही को उनके की ओर से दिए गए आधार नबंर से लिंक स्टेट बैंक के खाते में डीबीटी के रूप में राशि का भुगतान हुआ है। (Bastar Mahtari Vandan Case)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी बर्खास्त
इस मामले पर गंभीर लापरवाही के लिए संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी को बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई है। पर्यवेक्षक प्रभा नेताम और परियोजना अधिकारी ज्योति मथरानी को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है और तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है। साथ ही वीरेंद्र कुमार जोशी के खिलाफ भी FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है और उनके बैंक खाते को सीज़ कर भुगतान की गई राशि की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। सरकार की मंशा है कि पात्रता रखने वाली महतारियों को योजना का लाभ मिल सके। सभी आवेदन करने वाले पात्र हितग्राहियों को योजना में शामिल किया गया है। (Bastar Mahtari Vandan Case)
दो स्तर पर सत्यापन
योजना को लागू किए जाने के लिए विस्तृत प्रावधान किए गए हैं, जिसमें योजना अंतर्गत आवेदन पत्र प्राप्त किए जाने के लिए ऑनलाइन साफ्टवेयर विकसित करते हुए प्रत्येक मैदानी अमलों को अलग-अलग ID/पासवर्ड प्रदान किया गया था। इसी क्रम में संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी ID/पासवर्ड प्रदान किया गया। योजना अंतर्गत हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त किये जाने के बाद आवेदन पत्रों का इन्द्राज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रभारी के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल में किया जा कर संलग्न दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए दस्तावेज अपलोड किया गया। साफ्टवेयर में दर्ज आवेदनों का पहले स्तर पर ग्राम समिति के माध्यम से सत्यापन और उसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के की ओर से किए जाने का प्रावधान रखा गया है और उसके बाद दूसरा सत्यापन किए जाने का दायित्व संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक का निर्धारित किया गया था, ताकि दो स्तर पर सत्यापन हो सके। (Bastar Mahtari Vandan Case)
15 हजार गलत आवेदन निरस्त
सत्यापन के बाद वार्ड/पंचायत स्तर पर गठित समिति के द्वारा अनंतिम सूची का प्रकाशन कर आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत सार्वजानिक जगह पर यह सूची चस्पा की गयी है और ग्रामीणों को यह अवसर दिया गया कि वे इस सूची में परीक्षण कर गलत आवेदन करने वाले विरूद्ध दावा आपत्ति कर सके। प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण के लिए बाल विकास परियोजना स्तर पर गठित समिति के की ओर से निराकरण का प्रावधान रखा गया है और दावा आपत्ति प्राप्त किया जाकर लगभग 12000 से ज्यादा गलत आवेदनो को निरस्त किया गया। दावा आपत्ति का निराकरण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाकर प्रकाशित किया गया। इन प्रक्रियाओं के निर्धारण के उपरांत भी ऐसे फर्जी आवेदन प्राप्त न हो इस दृष्टि से लगातार इनके सत्यापन की कार्रवाई के लिए मैदानी अमलों को दिशा निर्देश दिए गए और लगभग 15 हजार गलत आवेदनों को चिन्हांकन करते हुए निरस्त किया गया। (Bastar Mahtari Vandan Case)
15000 से ज्यादा गलत हितग्राही सूची से बाहर
अंतिम सूची में 70,26,352 आवेदकों का भी राज्य स्तर से विभिन्न उपलब्ध डाटा से वेरीफाई किया गया है और आधार एंथेटिकेंशन के लिए प्रेषित कर आधार का सत्यापन कराया गया है। 50 प्रतिशत आवेदक फर्जी होने का कथन पूरी तरह गलत है। विभाग की ओर से समय-समय पर मैदानी स्तर पर सत्यापन, सॉफ्टवेयर के माध्यम से भी खोजकर 15000 से ज्यादा गलत हितग्राहियों का चिन्हांकन कर, उन्हें लाभ सूची से बाहर कर दिया गया है। लाभांवित होने वाले हितग्राहियों की सूची प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के आईडी पर परिलक्षित है। महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महतारियों को बेहद लाभ प्राप्त हुआ है, जैसे महतारियों के द्वारा इस राशि का उपयोग बच्चों के और स्वयं के स्वास्थ्य पोषण पर व्यय, बचत करने और सुकन्या समृद्धि के खाते खोलकर बेटियों के नाम से जमा करने के, बच्चों की शिक्षा पर, अपनी दिन प्रतिदिन की आवश्यकताओं की पूर्ति पर और अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने जैसे महिला सशक्तिकरण के कई उदाहरण है। (Bastar Mahtari Vandan Case)
समय-समय पर निर्देश जारी किए गए
महतारी वंदन योजना को लागू करते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए है। प्रक्रिया के आवेदन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम/वार्ड प्रभारी के स्तर पर प्राप्त करते हुए सारे दस्तावेज के साथ आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रभारी के द्वारा भरा गया है। आवेदको के द्वारा स्वतः ऑनलाइन आवेदन का भी प्रावधान रखा गया था। विभाग की ओर से लगातार प्रत्येक स्तर पर हितग्राहियों के सत्यता की जानकारी ली जा रही है। समय-समय पर निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के परिणाम स्वरूप मृत हितग्राहियों की जानकारी भी लिया जाकर उन्हें लाभ सूची से हटाया जा रहा है, अद्यतन स्थिति में 21 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को मौत हो जाने के कारण लाभ सूची से हटाया गया है। इस तरह विभाग की ओर से लगातार योजना को लागू किए जाने के लिए तत्परता से कार्रवाई जा रही है। (Bastar Mahtari Vandan Case)



