बीजेपी के पास चुनाव लड़ने का कोई एजेंडा नहीं: पूर्व CM अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal on BJP: बीजेपी के आरोप पत्र जारी करने पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास चुनाव लड़ने का कोई एजेंडा नहीं है। वे लोग दिल्ली वालों को बताए कि उन्होंने दिल्ली वालों के लिए 5 सालों में क्या काम किया। AAP ने दिल्ली वालों के लिए बिजली , पानी, महिलाओं का सफर, सड़के और अन्य काफी काम किए। इन लोगों ने क्या काम किया। पूरे दिल्ली की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। इन्होंने कोई काम नहीं किया। अब चुनाव में आए हैं तो मेरे खिलाफ आरोप पत्र जारी कर रहे हैं। इन पास कोई CM का चेहरा नहीं है।
यह भी पढ़ें:- हमारी हर नीति और निर्णय के केंद्र में युवा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पूर्व CM केजरीवाल ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। संजीवनी योजना के तहत, अगर 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग बीमार पड़ते हैं, चाहे वह सरकारी अस्पताल हो या निजी अस्पताल, दिल्ली सरकार उनके पूरे इलाज का खर्च उठाएगी। सुबह से लेकर अब तक कुछ ही घंटों में पूरी दिल्ली में करीब 2.5 लाख महिलाओं ने महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यह लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा। इस पर भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने तंज कसा है।
भाजपा सांसद कमलजीत ने घेरा
उन्होंने कहा कि पंजाब में ढाई साल पहले इन्हीं वादों पर इनकी सरकार बनी थी, आज तक कोई राशि नहीं दी गई। केजरीवाल सरकार झूठ बोलने वाली सरकार है, जो महिला सम्मान की बात करते हैं, जब अपने घर में राज्यसभा सांसद अपनी पार्टी की कार्यकर्ता का सम्मान नहीं कर पाए तो दिल्ली की बहनों का क्या सम्मान करेंगे। भाजपा सांसद कमलजीत ने कहा कि पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के जो हालात बना दिए हैं उससे हमसे ज्यादा जनता चुनाव के लिए आतुर है। आज की स्थिति में दिल्ली की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है, वे चुनाव में अपना जवाब देंगे। (Arvind Kejriwal on BJP)
कंगाल हो चुकी दिल्ली सरकार: विजेंद्र गुप्ता
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार कंगाल हो चुकी है। दिल्ली सरकार के 31 सालों के इतिहास में पहली बार बजट घाटे में आया है। महिलाओं को समय पर वृद्ध पेंशन तक नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन चुनाव के समय में वे इस तरह का शगूफा छोड़कर लोगों के वोट हथियाना चाहते हैं। मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि पंजाब में क्या हुआ? वहां भी आपने महिलाओं से चुनाव से पहले इसी प्रकार का वादा किया था, लेकिन आज 2 साल बाद भी आपने पंजाब की किसी भी महिला को कोई पैसा नहीं दिया गया। दिल्ली और देश की महिलाओं को आप जो ठगने का काम कर रहे हैं। इस बार वे आपकी बातों में नहीं आएंगी और आपको सबक सिखाएंगी। (Arvind Kejriwal on BJP)



