हमारी हर नीति और निर्णय के केंद्र में युवा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Employment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए 71,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मेले के तहत नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं कल देर रात कुवैत से लौटा हूं, वहां मेरी भारत के युवाओं से, प्रोफेशनल्स से लंबी मुलाकात हुई, काफी बातें हुईं। यहां आने के बाद मेरा पहला कार्यक्रम देश के नौजवानों के साथ हुआ। ये सुखद संयोग है। देश के हजारों युवाओं के लिए जीवन की एक नई शुरुआत हो रही है। आपका सालों का सपना पूरा हुआ है, सालों की मेहनत सफल हुई है। 2024 का ये जाता हुआ साल, आपको और आपके परिवार को नई खुशियां देता हुआ जा रहा है। मैं आप सभी युवाओं और आपके परिवारों को अनेक-अनेक बधाई देता हूं।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं के सामर्थ्य और प्रतिभा का भरपूर उपयोग हमारी सरकार की प्राथमिकता है। रोजगार मेलों के जरिए हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। पिछले 10 सालों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है, जिसके तहत 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। बीते डेढ़ साल में करीब 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। युवाओं को हमारी सरकार ने पक्की सरकारी नौकरी दी है। यह युवाओं को सशक्त बनाने के भारत के दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। आज भारत का युवा, नए आत्मविश्वास से भरा हुआ है। वो हर सेक्टर में अपना परचम लहरा रहा है। (PM Modi on Employment)

PM मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष से लेकर रक्षा तक, पर्यटन से लेकर वेलनेस तक, आज भारत हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राष्ट्र में सच्चा विकास सुनिश्चित करने के लिए हमें ‘युवा प्रतिभा’ को निखारने की जरूरत है। और यह जिम्मेदारी वास्तव में शिक्षा प्रणाली पर है। पहले पाबंदियों के कारण जो शिक्षा व्यवस्था छात्रों पर बोझ बन जाती थी, वो अब उन्हें नए विकल्प दे रही है। अटल टिंकरिंग लैब्स और आधुनिक पीएम श्री स्कूलों के जरिए बचपन से ही इनोवेटिव माइंडसेट को गढ़ा जा रहा है। (PM Modi on Employment)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने 2047 तक विकसित भारत के निमार्ण का संकल्प लिया है। हमें इस संकल्प पर भरोसा है इस लक्ष्य की प्राप्ति का विश्वास है…आज भारत का युवा नए आत्मविश्वास से भरा हुआ है वो हर सेक्टर में अपना परचम लहरा रहा है । आज हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। आज चौधरी चरण सिंह जी की जन्म जयंती भी है। ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि हमें इसी साल उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मनित करने का अवसर मिला। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज के दिन को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाते हैं, आज मैं देश के अन्नदाताओं को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि यहां हजारों बेटियों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। आपकी सफलता दूसरी महिलाओं को प्रेरित करेगी। हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। (PM Modi on Employment)
13 भाषाओं में परीक्षा के विकल्प: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह परिवर्तनकारी कदम विविध भाषाई पृष्ठभूमि वाले छात्रों को सशक्त बनाता है, सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करता है और शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है। भाषा एक समय हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए शिक्षा में एक महत्वपूर्ण बाधा थी। हालांकि हमने इस अंतर को पाटने के लिए अपनी नीतियों में क्रांति ला दी है। आज छात्र समावेशी शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए 13 भाषाओं में से किसी एक में परीक्षा देना चुन सकते हैं। नए भारत के निर्माण के लिए देश दशकों से एक आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की जरूरत महसूस कर रहा था। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के जरिए देश अब उस दिशा में आगे बढ़ चुका है। (PM Modi on Employment)
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख ने भी सौंपे नियुक्ति पत्र
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रोजगार मेले को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से जो वादें किए, हर वादे को पूरा करके दिखाया है। ये 14वां रोजगार मेला है, जहां 9,25,000 सरकारी नौकरियां दी गई। 71,000 नौजवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण सरकारी नौकिरियां दी। आज सारी दुनिया भारत और PM मोदी का अनुसरण कर रही है। आज हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति हैं, लेकिन PM मोदी के मार्गदर्शन में बहुत जल्द हम नंबर 3 पर होंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने गांधीनगर के BSF परिसर में आयोजित रोजगार मेले के दौरान सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, देश आगे बढ़ रहा है, नौकरियां पैदा हो रही हैं और नियुक्तियां हो रही है। युवा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। सभी नवनियुक्त युवाओं को शुभकामनाएं। (PM Modi on Employment)



