Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सली हिंसा का दर्द अब पूरे देश ने जाना: डिप्टी CM विजय शर्मा

Bastar Naxalite Victims: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नक्सली हिंसा से पीड़ित बस्तर के 55 लोगों को आमंत्रित किया गया, जो हाल ही में अपनी व्यथा और समस्याओं को व्यक्त करने दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौसम खराब होने के कारण उड़ान बाधित होने से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने नक्सली हिंसा पीड़ित बस्तरवासियों का स्वागत किया। इस दौरान कौशल्या साय ने नक्सल पीड़ितों को मुख्यमंत्री का संदेश देते हुए कहा कि आप सभी बस्तर के नागरिकों का साहस प्रशंसनीय है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में खुले सरकारी नौकरियों के द्वार, 3500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

उन्होंने कहा कि आपके साहस, कठिन परिश्रम और प्रयासों के कारण ही बस्तर में शांति लौटी है। आपने नक्सली आतंक को अपनी आंखों से देखा, जिया और झेला है। आपने बड़े साहस के साथ इस त्रासदी का सामना किया है। कौशल्या साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दौरे पर हैं, जिसकी वजह से आपके बीच नहीं आ पाए। आपका मुख्यमंत्री निवास में स्वागत और अभिनंदन है। उन्होंने सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप एक बैग और ट्रैक सूट भेंट किया। इस दौरान उन्होंने यह भी पूछा कि दिल्ली यात्रा के अनुभव कैसे रहे, जिस पर सभी ने एक स्वर में कहा कि यह यात्रा बहुत अच्छी रही और कई ग्रामीणों ने पहली बार हवाई जहाज में यात्रा का अनुभव भी साझा किया। (Bastar Naxalite Victims)

डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयास से बस्तर में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि आपने दिल्ली जाकर बस्तर की व्यथा को केंद्र सरकार और पूरे देश के सामने रखा, जो आज तक किसी ने नहीं किया था। नक्सली हिंसा का दर्द अब पूरे देश ने जाना है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर से नक्सलवाद का समूल नाश करना है। डिप्टी CM शर्मा ने यह भी कहा कि आपने नक्सलियों की गोलियों और IED के खतरे के बीच अपने साहस का परिचय दिया। बंदूक और हिंसा से विकास संभव नहीं है। (Bastar Naxalite Victims)

गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि बस्तर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़े। बता दें कि नक्सली हिंसा से पीड़ित ये लोग हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर और JNU में आंदोलन करने के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर नक्सलियों के कृत्यों से हुई परेशानियों को साझा कर चुके हैं। इनकी दिल्ली यात्रा का मुख्य उद्देश्य नक्सल समर्थक समूहों द्वारा फैलाए झूठ का खुलासा करना, हिंसा से प्रभावित लोगों की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाना था। इस दौरान विधायक ईश्वर साहू और बस्तर शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। (Bastar Naxalite Victims)

Back to top button
error: Content is protected !!