Bastar Youth Interaction: बीजापुर के युवा पंचों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला, कहा- बस्तर का हर गांव बनेगा आदर्श

Bastar Youth Interaction: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में बीजापुर जिले से आए युवाओं से आत्मीय मुलाकात की। ये युवा स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत राजधानी रायपुर के भ्रमण पर आए हैं। मुख्यमंत्री ने उनसे चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर का हर गांव अब आदर्श गांव बनेगा। यहां का विकास अब कोई नहीं रोक सकता।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से राजधानी भ्रमण के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। युवाओं ने बताया कि वे मुक्तांगन, जंगल सफारी और अन्य स्थानों का भ्रमण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं को तकनीकी रूप से अपडेट देखकर प्रसन्नता जताई।
यह भी पढ़ें :- बस्तर के युवाओं से बोले मुख्यमंत्री – अब कोई नहीं रोक सकता विकास की रफ्तार
मुख्यमंत्री साय ने युवाओं से पूछा कि बीते डेढ़ वर्ष में उन्होंने अपने गांव में क्या बदलाव देखे। इस पर युवाओं ने बताया कि अब सड़कों का निर्माण हो रहा है, बिजली की व्यवस्था सुधरी है और आंगनबाड़ी केंद्र भी खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बीजापुर के एक युवा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह जूलॉजी विषय से बीएससी कर चुका है और अब अपने गांव का निर्वाचित पंच है। उसका एक साथी भी पंच बना है। मुख्यमंत्री ने दोनों युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह बस्तर के बदले हुए आत्मविश्वासी युवाओं का परिचायक है।(Bastar Youth Interaction)
इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने युवाओं से पूछा कि कितने बच्चे इंस्टाग्राम चलाते हैं। कई बच्चों ने हाथ उठाए तो मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा, “अब बस्तर के बच्चे भी हाईटेक हो गए हैं।” इस पर उपस्थित सभी ने ठहाके लगाए।(Bastar Youth Interaction)
युवाओं ने बताया कि उनके गांवों में अब मोबाइल टावर भी लग रहे हैं, जिससे नेटवर्क और कनेक्टिविटी की स्थिति बेहतर हुई है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस भ्रमण से मिले अनुभवों को अपने गांव में साझा करें और दूसरों को भी प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, संपत अग्रवाल, ईश्वर साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। (Bastar Youth Interaction)



