Benefits of Walnuts : अखरोट में है पोषक तत्वों का भंडार, जानें इसे खाने के फायदे और सही तरीका

Benefits of Walnuts : ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है बल्कि इससे आपका डाइजेशन सिस्टम भी ठीक रहता है। ड्राई फ्रूट्स में अखरोट (Benefits of Walnuts) जरूर खाएं।

Benefits of Walnuts : अखरोट में पोषक तत्व

अखरोट सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अखरोट में पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अखरोट में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अखरोट में फॉस्फोरस, कॉपर, ओमेगा 3 फैटी एसिड भी अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में अखरोट को जरूर शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Apple Company Fined : एप्पल कंपनी को बड़ा झटका, iPhone के साथ चार्जर न देने पर इस देश ने लगाया करोड़ों का फाइन

कैसे खाएं अखरोट

सर्दियों में आप चाहें तो बिना भिगोए भी अखरोट खा सकते हैं। लेकिन गर्मी के दिनों में आपको अखरोट को भिगोकर ही खाना चाहिए। आप रात में अखरोट को पानी में भिगो दें। सुबह इसे खा लें। इस तरह अखरोट खाने से आपको भरपूर फायदा मिलेगा।

Benefits of Walnuts

1- जो लोग रोजाना अखरोट खाते हैं उनके दिमाग की शक्ति बढ़ती है. अखरोट दिमाग को तेज बनाता है।
2- हार्ट के लिए अखरोट बहुत फायदेमंद है। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटी-आक्सीडेंट होते हैं, जो दिल को बीमारियों से दूर रखते हैं।
3- अखरोट खाने से टेंशन दूर होती है और नींद भी अच्छी आती है। दिमाग को शांत करने के लिए आपको अखरोट खाना चाहिए।
4- ब्लड प्रेशर की मरीज अखरोट जरूर खाएं। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और एनर्जी बनी रहती है।
5- अखरोट खाने से कैलेस्ट्रोल का लेवल कम होता है। इससे शरीर में गुड कैलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ती है।

यह भी पढ़ें : Global Hunger Index : ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की हालत बेहद खराब, रैंकिंग में ये पड़ोसी देश निकले आगे

खाली पेट अखरोट खाने के फायदे

अखरोट को वैसे तो दिन के किसी भी समय खाया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट अखरोट खाना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। खाली पेट अखरोट खाना महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए लाभकारी होता है। सभी उम्र के लोग अखरोट को आसानी से खा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button