Trending

इन कंपनियों ने निकाले धमाकेदार ईयरबड्स, जानिए प्राइस

Best Earbuds: स्मार्टफोन के साथ ईयरबड्स रखने का ट्रेड चल रहा है। ईयरबड्स को लोग इसलिए भी पसंद करते हैं, क्योंकि उसको कहीं भी कभी भी ले जा सकते हैं। वो भी बिना किसी तामझाम के। वहीं भारत में स्मार्टफोन यूजर्स को TWS ईयरबड्स काफी पसंद आ रहे हैं, जिसे देखते हुए रियलमी से लेकर वनप्लस तक अपने ईयरबड्स लॉन्च कर चुकी है। भारत में ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन बाजार से भी इन बड्स को खरीदा जा सकता है। वो भी 2000 रुपये से कम कीमत में।

यह भी पढ़ें:- इस कंपनी ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

Noise Buds VS201 V2 एक वायरलेस ईयरबड्स है। ये डुअल इक्वीलाइजर के साथ आता है। इसमें 14 घंटे का प्ले टाइम मिलता है। साथ ही ये फुल टच कंट्रोल्स के साथ आता है। इसमें 14 घंटे का प्ले टाइम और टच कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ वी 5.1 है, जो इसकी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है। (Best Earbuds)

   

Noise Buds VS402 अमेजन पर लिस्टेड है और इसकी कीमत 1699 रुपये है। इसमें 35 घंटे का प्ले टाइम, इंस्टाचार्ज, क्वाड माइक और हाइपर सिंक और लो लेटेंसी का फीचर दिया गया है। ये ब्रीथिंग एलईडी लाइट्स के साथ आता है। (Best Earbuds)

तीसरा ईयरबड्स pTron Bassbuds का है, जिसे आप अमेजन से 799 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही इसमें 32 घंटे का प्ले टाइम मिलता है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 5.1 का ब्लूटूथ दिया गया है। ये स्टीरियो ऑडियो का फीचर्स दिया गया है। (Best Earbuds)

OPPO Enco Buds को भी अमेजन पर 1599 रुपये में लिस्टेड किया गया है। ये माइक के साथ आता है। ये सिंगल चार्ज में 24 घंटे की बैटरी लाइफ देता है। साथ ही ये डॉल्बी एटमोस के सपोर्ट के साथ आता है। कॉल्स के दौरान नॉइस कैंसिलेशन, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस का विकल्प दिया गया है। यह ब्लू कलर वेरियंट में आता है। (Best Earbuds)

Boat Airdopes 141 को अमेजन पर 1349 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इसमें सिंगल चार्ज पर 42 घंटे का प्ले टाइम दिया गया है। यह एक वायरलेस इयरबड्स है। यह वॉटर रेसिस्टेंस और स्मूद टच कंट्रोल के साथ आता है, जो इसे कंट्रोल करने का भी विकल्प देता है। यह इयरबड्स तीन कलर वेरियंट में आता है, जिसमें बोल्ड ब्लैक, सियान सिडर, प्योर व्हाइट कलर दिया गया है।

वहीं मोबाइल लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए मार्केट में अभी बहुत सारे ऑप्शन है। इसी बीच इंफिनिक्स ने भी अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Infinix Zero 5G 2023 हैं। कंपनी इस साल की शुरुआत में Infinix Zero 5G 2022 को लॉन्च कर चुकी है। पुराने मॉडल की तुलना में न्यू वेरियंट में कई बदलाव किए गए हैं। साथ ही हार्डवेयर और कैमरा में भी बदलाव किए गए हैं। इंफिनिक्स Zero 5G 2023 में 6.78 इंच का आईपीएस एलसीडी डिल्प्ले दिया गया है, जो फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ आती है। साथ ही इसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट्स देखने को मिलेगा। (Best Earbuds)

Related Articles

Back to top button