Trending

Rashifal 28 August 2023: इन राशि वालों को मिल सकता हैं कोई शुभ समाचार, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 28 August 2023, दिन- सोमवार। माह- श्रावण (सावन), तिथि- शुक्ल पक्ष द्वादशी (12)। कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2080, वीर निर्वाण संवत 2548। सोमवार का दिन भगवान महादेव को समर्पित है। इस दिन भगवान महादेव की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।   

Rashifal 28 August 2023

मेष राशि (Aries) : व्यापार में लाभ की उम्मीद है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके घर किसी परिजन के आने से आपका धन खर्च बढ़ेगा। आप अपनी आय को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन परिवार के सदस्यों से कुछ नहीं कह सकेंगे और यदि किसी से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आपको उसे दूर करने की कोशिश करनी होगी।

यह भी पढ़ें : चांद पर जहां उतरा विक्रम, उस जगह का नाम शिव-शक्ति पॉइंट रखा जाएगा: PM मोदी

वृष राशि (Taurus) : परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्म संयम बनाकर रखें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कारोबार में सुधार होगा। विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुटुम्ब में किसी बुजुर्ग को हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) : आज का दिन आपके लिए शुभ है और सांसारिक सुख भोग के साधनों में खर्च की अधिकता रहेगी। घर की नकारात्मक स्थितियां अब बदलाव की ओर संकेत दे रही हैं। पॉजिटिव वातावरण में ही काम बन पाते हैं। हर कार्य में दूसरों का हस्तक्षेप आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है इसलिए अपने स्वयं के विवेक के आधार पर काम करें।

कर्क राशि (Cancer) : आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। व्यापार में भी बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आज खत्म होंगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में किसी से मुलाकात हो सकती है और किसी सरकारी योजना में आप बहुत ही धन लगाएं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है। आप अपनी बड़ी रकम को किसी अपरिचित के साथ योजना में ना लगाएं। कुछ बातें संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी और वाहनों के प्रयोग से आप सावधानी बरतें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने और समस्याओं को सुलझाने के लिए दिन बेहतर है।

कन्या राशि (Virgo) : आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। आप किसी ऐसे स्रोत से धन कमा सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा भी नहीं होगा. एक नया पारिवारिक व्यवसाय शुरू करने के लिए यह एक शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए अन्य सदस्यों की मदद लें। आपके प्रिय को आप से विश्वास और वादों की आवश्यकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

तुला राशि (Libra) : आज का दिन बहुत अच्छा हैं। कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। अटका हुआ या रुका हुआ धन मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप यदि किसी काम को करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है, जिसके कारण आपके काम का बोझ भी बढ़ेगा। आपको व्यवसाय संबंधित कुछ योजनाओं को मिलजुलकर बनाना होगा और पार्टनरशिप में आप किसी काम को करने के लिए हां ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आप परेशान रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। नौकर या कनिष्ठ वर्ग तथा भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। निर्णय आपके पक्ष आएंगे। प्रयास सफल होंगे ।किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। समय का भरपूर सदुपयोग करना चाहिए। भविष्य  उपयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रसन्नता पूर्ण वातावरण का लाभ लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) : व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा, समय का भरपूर लुत्फ़ उठाएंगे। 

मकर राशि (Capricorn) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) : स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में एक दूसरे के बीच रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखना होगा। आपसी सामंजस्य से घर परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। कुछ परेशानियां बढ़ती हुई नजर आएंगी, पहले से सावधान रहना अच्छा है।

मीन राशि (Pisces) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आप कार्यक्षेत्र में अपनी शुरू की गई योजनाओं से अच्छा लाभ पाएंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसके बाद आपके घर मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। आपको अपने किसी परिजन की कहा सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आप घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनमें ढील ना करें और उन्हे किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें। (Rashifal 28 August 2023)

Related Articles

Back to top button