वन मंत्री केदार कश्यप के अधिकारियों को निर्देश, कहा- योजनाओं के निर्माण में रखे जरुरतों का ध्यान

Minister Kashyap Meeting: कोंडागांव जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 38.60 करोड़ रुपए के कार्यों का पुनरीक्षित अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही कई विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान वन और जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने योजनाओं का निर्माण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिले। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरते जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार अधोसंरचनाओं के निर्माण के साथ ही युवाओं के विकास के लिए भी कार्य करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें:- पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों को मिलेगा पेंशन, साय सरकार हर महीने देगी 25 हजार रुपए

उन्होंने कहा कि युवाओं को केंद्र में रखते हुए विकास कार्य करने के साथ ही सतत संवाद स्थापित करने पर भी जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने अंदरुनी क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को प्रतिभा संपन्न बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए ज्यादा से ज्यादा खेल और सांस्कृतिक आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्य करने और परगना स्तर पर आयोजित मेले-मंड़इयों के आयोजन के साथ ही देवगुड़ियों के निर्माण के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने पर भी जोर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के कृषि आधुनिकीकरण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि उपकरण के उपयोग को बढ़ावा दिए जाने पर भी जोर दिया। (Minister Kashyap Meeting)

मंत्री कश्यप ने कहा कि आयरनयुक्त पानी वाले क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए कार्य करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने नदी किनारे विद्युतीकरण करते हुए किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की बात भी कही। इस अवसर पर कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने कहा कि कोंडागांव जिला पर्यटन की संभावनाओं से भरपूर है। यहां पर्यटन संबंधी सुविधाओं का विकास कर रोजगार निर्माण का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहां इको पर्यटन, वन पर्यटन, शिल्प सहित कई क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। (Minister Kashyap Meeting)

सिटी बसों के फिर संचालन के लिए पहल

वन मंत्री ने कहा कि बस्तर पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और इसी कड़ी में जिले के पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने इस दौरान जर्जर स्कूलों की तत्काल मरम्मत, अति जर्जर स्कूलों के ध्वस्त करने और आश्रम-छात्रावासों में पेयजल, शौचालय आदि आधारभूत सुविधाएं व्यवस्थित रुप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने सिटी बसों के फिर संचालन के लिए पहल करने की जरुरत भी बताई। बैठक में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने सकल घरेलू उत्पाद को दुगुना करने का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता है। (Minister Kashyap Meeting)

जिला अस्पताल के बारे में जानकारी

विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि यहां के मूल निवासियों के विकास, उनकी प्रतिभा का सदुपयोग, युवाओं को रोजगार के कार्य को प्रमुखता से किए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान कोंडागांव कलेक्टर और जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष कुणाल दुदावत ने बताया कि जिले में 2023-24 में 55.10 करोड़ रुपए के 61 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई थी। 38.60 करोड़ रुपए के कार्यों के पुनरीक्षित अनुमोदन के लिए यह बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन के रखरखाव के संबंध में किए जा रहे कार्यों के संबंध में भी बताया। (Minister Kashyap Meeting)

Related Articles

Back to top button