Google Analytics —— Meta Pixel

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस हो रही खत्म: गुलाम नबी आजाद

Ghulam Nabi Statement: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के कई बड़े पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस में चल रही हलचल को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कहा कि कुछ लोगों की कमजोरियों और अहंकार के कारण देश की सबसे पुरानी पार्टी खत्म हो रही है। महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण का कांग्रेस से बाहर जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। उनका कांग्रेस में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके पिता भी कांग्रेस के बड़े नेता थे और केंद्रीय मंत्री भी थे।

यह भी पढ़ें:- वन मंत्री केदार कश्यप के अधिकारियों को निर्देश, कहा- योजनाओं के निर्माण में रखे जरुरतों का ध्यान

उन्होंने कहा कि मेरे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक आने वाले समय में और भी लोग पार्टी छोड़ेंगे। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मेरा राजनीतिक करियर कांग्रेस के साथ शुरू हुआ। मैं वहीं से लोकसभा सदस्य था। मैं पहली बार महाराष्ट्र से ही राज्यसभा भी गया। भारत में सिर्फ एक ही राज्य यानी महाराष्ट्र है, जहां कांग्रेस को पुनर्जीवित किया जा सकता है। उत्तरप्रदेश और बंगाल जैसे बड़े राज्यों में कांग्रेस खत्म हो गई है। इससे पहले 10 फरवरी को गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीट का आंकड़ा पार करती है तो इसके जिम्मेदार I.N.D.I.A के वो नेता होंगे, जो गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। (Ghulam Nabi Statement)

उन्होंने कहा था कि मैं न तो कांग्रेस के करीब हूं और न ही भाजपा के। अगर भाजपा कुछ भी गलत कर रही है तो मैं उनकी आलोचना करने वाला पहला व्यक्ति हूं। इसी तरह कांग्रेस कुछ भी सही कर रही है तो मैं उनकी तारीफ करता हूं। बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण 13 फरवरी को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजुलकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी। वहीं 14 फरवरी को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और कुछ घंटों बाद भाजपा में शामिल हो गए। वहीं 10 फरवरी को बाबा सिद्दीकी कांग्रेस छोड़कर NCP अजित गुट में शामिल हो गए। 14 जनवरी को मिलिंद देवड़ा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए। (Ghulam Nabi Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!