Bhanupratappur By Election: भानुप्रतापपुर में कल डाले जाएंगे वोट, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे
Bhanupratappur By Election 2022: भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कल यानी 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, जिसका रिजल्ट 8 दिसंबर को आएगा। बता दें कि इसी दिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश के भी नतीजे सामने आएंगे। इधर, छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने भानुप्रतापपुर उप चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली है। नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से हेलीकाप्टरों का इंतजाम किया गया है। जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जाएगा। मतदान सोमवार को सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक होगा। बता दें कि विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मनोज सिंह मंडावी के निधन से ये सीट खाली हुई है। ये सीट ST के लिए आरक्षित है।
यह भी पढ़ें:- इंश्योरेंस कंपनी LIC ने शुरू की वॉट्सएप सुविधा, आसानी से मिल सकेगी ये जानकारियां
भानुप्रतापपुर विधानसभा में नक्सलवाद प्रभावित इलाके में है। इसके लिए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने वोटर पर्चियों का वितरण भी करा दिया है। आयोग का कहना है कि इस बार हेलिकाप्टरों से मतदान दल नहीं जाएंगे। 2013 में 79.26, 2018 में 77.25 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि लोकसभा चुनाव में 71.09 फीसदी वोट पड़े थे। उम्मीद है कि इस बार वोट प्रतिशत बढ़ेगा। चुनाव में एक पुलिस ऑब्जवर्र, एक एक्सपेंडिचर आब्जर्वर और एक जनरल आब्जर्वर रखा गया है। (Bhanupratappur By Election 2022)
School students participating in SVEEP activities to generate voter awareness for upcoming bye elections in Bhanupratappur constituency in Kanker.@SpokespersonECI @CEOChhattisgarh pic.twitter.com/MLKKsWOOf8
— Dr. Priyanka Shukla (@PriyankaJShukla) November 25, 2022
वहीं जवानों की 40 बटालियन कंपनियां तैनात की जा रही हैं। अब तक करीब 550 सर्विस वोटर्स को इलेक्ट्रॉनिकल पोस्टल बैलेट पेपर जारी किए जा चुके हैं। पीडब्लूडी के 80 प्लस के 162 मतदाताओं से पोस्टल बैलेट से वोटिंग कराई गई है। वोटर मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कॉर्ड, बैंक व डाकघर की पास बुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के आरजीआई का स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों, लोक उपक्रम द्वारा कर्मचारियों को जारी पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों द्वारा जारी सरकारी पहचान पत्र के जरिए वोट डाल सकता है। (Bhanupratappur By Election 2022)
भानुप्रतापपुर उपनिर्वाचन हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भानबेड़ा विकासखण्ड-भानुप्रतापपुर में एनएसएस, स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर जन सामान्य को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।@ECISVEEP @SpokespersonECI pic.twitter.com/hCvBZQ7cTm
— Chief Electoral Officer, Chhattisgarh (@CEOChhattisgarh) December 3, 2022
वोटिंग के बाद मतदाता पेटियों को स्ट्रांग रूम कांकेर के भानुप्रताप देव कॉलेज में रखा जाएगा है। सभी ईवीएम यहां जमा रहेंगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में एक डेडिकेटेड कंपनी को लगाया गया है। मतगणना 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। लोग चाहें तो वोटर टर्न आउट एप का उपयोग करके हर दो पोलिंग का परसेंटेज जान सकते हैं। भानुप्रतापपुर में 1 लाख 95 हजार 678 कुल वोटर है, जिसमें से 95 हजार 186 पुरुष मतदाता और 1 लाख 491 महिला मतदाता शामिल है। (Bhanupratappur By Election 2022)
इन बूथों पर डाले जाएंगे वोट
भानुप्रतापपुर में मतदान के लिए कुल 256 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 17 अतिसंवेदनशील बूथ, 82 संवेदनशील बूथ और 23 राजनीतिक संवेदनशील बूथ शामिल है। वहीं 265 मतदान दल बनाए गए हैं। जबकि 30 सेक्टर ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है। 2018 की तुलना में इस बार 5 हजार 514 वोटर बढ़े हैं। 18 से 19 साल के 3 हजार 490 नए वोटर इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं मतदाताओं में 855 दिव्यांग वोटर शामिल है। भानुप्रतापपुर में 80 साल से ज्यादा के 1875 वोटर है, जिनमें 640 पुरुष और 1235 महिलाएं समेत 548 सेवा वोटर शामिल है। (Bhanupratappur By Election 2022)



