Bharat Band : भारी मिस्टेक हो गया सर! लाठीचार्ज के दौरान पुलिसवाले ने SDM को ही मार दी लाठी
Bharat Band Viral Video : बिहार में सुबह से ही भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। बंद समर्थक सुबह से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठी बरसाई। लाठी चार्ज के दौरान एक पुलिसकर्मी ने गलती से पटना सदर SDM पर ही लाठी चला दी। SDM साहब प्रदर्शनकारियों को हटाने में जुटे हुए थे। तभी एक पुलिसकर्मी ने पीछे से उन्हीं पर लाठी चला दी। इसके बाद तीन पुलिसकर्मी एसडीएम को घेर कर चलते हुए नजर आए.
अब यह वीडियो सोशल मीडिया (Bharat Band Viral Video) के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मौज भरे कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने लिखा कि गलती से भारी मिस्टेक हो गया…, तो वहीं एक ने मौज लेते हुए लिखा- मुस्कुराइए आप पटना में हैं। इसी तरह कुछ यूजर्स ने कमेंट किया – बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी गलतियां होती रहती हैं।
यह भी पढ़े :- Raipur Firing Case: व्यवसायी की कार पर फायरिंग में मुख्य शूटर पंजाब से गिरफ्तार, रायपुर लेकर पहुंची पुलिस
बता दें कि नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशंस नामक संगठन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दलित और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताया है और केंद्र सरकार से इसे रद्द करने की मांग की है। (Bharat Band Viral Video)



